1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. बर्खास्त BSF जवान तेज बहादुर वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ लड़ेगा चुनाव, जानें वजह

बर्खास्त BSF जवान तेज बहादुर वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ लड़ेगा चुनाव, जानें वजह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2019 07:40 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 07:40 pm IST

सैनिकों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करते हुए ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने के मामले में 2017 में बर्खास्त किया गया जवान अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा।

Sacked BSF jawan to contest LS polls from Varanasi- India TV Hindi
Sacked BSF jawan to contest LS polls from Varanasi

चंडीगढ़: सैनिकों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करते हुए ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने के मामले में 2017 में बर्खास्त किया गया जवान अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा।

Related Stories

हरियाणा के रेवाड़ी में तेज बहादुर यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लडूंगा।’’ यादव ने कहा कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चुनाव लड़ना चाहते है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भ्रष्टाचार का मामला उठाया लेकिन मुझे बर्खास्त कर दिया गया। मेरा पहला उद्देश्य (सुरक्षा) बलों को मजबूत करना और भ्रष्टाचार खत्म करना होगा।’’

गौरतलब है कि यादव ने 2017 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पहाड़ी इलाके के बर्फीले स्थान पर सैनिकों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करता नजर आ रहा था।

इसके बाद उसे अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024