1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. शाह के नामांकन में पहुंचे उद्धव ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- अब बीजेपी से कोई मनमुटाव नहीं

शाह के नामांकन में पहुंचे उद्धव ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- अब बीजेपी से कोई मनमुटाव नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2019 05:36 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 05:36 pm IST

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भाजपा और उनकी पार्टी के बीच मतभेद थे लेकिन अब वे हल हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलों के लक्ष्य एक हैं और उनकी विचारधारा एवं दिल एक साथ जुड़े हैं।

amit shah- India TV Hindi
amit shah

अहमदाबाद: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भाजपा और उनकी पार्टी के बीच मतभेद थे लेकिन अब वे हल हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलों के लक्ष्य एक हैं और उनकी विचारधारा एवं दिल एक साथ जुड़े हैं। ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो उनकी बराबरी कर सके। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Related Stories

ठाकरे के अलावा, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान भी मंच पर मौजूद थे। ठाकरे ने कहा कि वह यहां शाह को शुभकामनाएं देने के लिए रैली में शामिल हुए हैं।

ठाकरे ने कहा, ‘‘इस पर कई लोग सवाल करेंगे कि मैं यहां क्यों हूं...कई लोग खुश हैं कि मैं यहा हूं लेकिन कुछ लोगों को इससे तकलीफ जरूर होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग इस बात की खुशी मना रहे थे कि एक जैसी विचारधारा वाली पार्टियां आपस में लड़ रही हैं। हमारे बीच कुछ मनमुटाव और मतभिन्नता थी। लेकिन जब अमित शाह मेरे घर आए और हमने बैठकर बातचीत की, सब हल हो गया।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘हमारे समान लक्ष्य हैं। हमारी विचारधारा और दिल एक साथ बंधे है। हम एकसाथ इसलिए आए हैं क्योंकि ‘हिन्दुत्व’ ही है जो हमें बांधता है।’’ ठाकरे ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में भाजपा और शिवसेना के बीच जो हुआ वह अब इतिहास है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इन पिछले पांच वर्ष से पहले भी हमारा 25 साल का इतिहास है। आज हमारी सोच एक है, हमारी विचारधारा एक है और हमारा नेता भी एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024