लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। निषाद पार्टी ने महागठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा है हम महागठबंधन से अलग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलग से चुनाव लड़ने और बाकी दूसरे विकल्पों पर पार्टी विचार कर रही है।
Related Stories
संजय निषाद ने कहा, ''अखिलेश यादव ने कहा था कि वह हमारी पार्टी के लिए सीटों की घोषणा करेंगे। लेकिन उन्होंने पोस्टर/पत्र या कहीं पर भी हमारा नाम नहीं लिखा। मेरी पार्टी के कार्यकर्ता, अधिकारी, कोर कमेटी इससे दुखी थे इसलिए निषाद पार्टी ने आज फैसला लिया है कि हम 'गठबंधन' के साथ नहीं हैं, हम स्वतंत्र हैं, स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं और अन्य विकल्पों की भी तलाश कर सकते हैं। पार्टी अब स्वतंत्र है।''
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने निषाद पार्टी के साथ गठबंधन किया था। अखिलेश ने कहा था कि सपा-बसपा-आरएलडी के गठबंधन में इन निषाद पार्टी के साथ आने के बाद यूपी में महापरिवर्तन देखने को मिलेगा।