1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. राहुल की कमाई पर बीजेपी का हमला, 2004 में 55 लाख की संपत्ति कैसे 2014 में हुई 9 करोड़

राहुल की कमाई पर बीजेपी का हमला, 2004 में 55 लाख की संपत्ति कैसे 2014 में हुई 9 करोड़

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2019 01:39 pm IST,  Updated : Mar 24, 2019 01:39 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर नए सिरे से हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी की चार श्रोतों से आय का हिसाब मांगा है।

Sambit Patra BJP- India TV Hindi
Sambit Patra BJP

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर नए सिरे से हमला बोला है। भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी की चार श्रोतों से आय का हिसाब मांगा है। भाजपा मुख्‍यालय में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पात्रा ने आरोप लगाया कि 4 तरीके से राहुल गांधी ने अपनी सम्पत्ति को बढ़ाया। यही कारण है कि 2004 में जहां राहुल की संपत्ति 55 लाख रुपए थी, वह 2014 में बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो गई। उन्‍होंने आरोप लगाया कि यह कमाई आर्म्स डीलर, जमीन सौदों और विदेशों में फर्जी कंपनियों से हुई  है। संबित ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मैं गलत बोल रहा हूं तो मानहानि का केस राहुल कर सकते हैं।

राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए उन्‍होंने कहा कि राहुल ने लाखों में खरीदी गई जमीन को उसके ही विक्रेता पहवा को करोंड़ों में जमीन बेची। पात्रा ने कहा कि सूती कपड़े पहनने वाले इस परिवार का कोई और व्यवसाय नही हैं लेकिन करोंड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। राहुल पर आरोप लगाते हुए संबित पात्रा ने जो तथ्‍य रखे उसके अनुसार दिल्ली के मेहरौली में एक फॉर्म हाउस 4.69 एकड़ (इंदिरा फार्म हाउस) फैला हुआ है जो राहुल और प्रियंका के नाम है। इन्होने एफटीआईए को रेंट पर दिया।

2014 में मोदी सरकार के बनते ही एफटीआईएल पर रेड हुई थी। जबकि यूपीए सरकार के कार्यकाल में एनएसीएल स्कैम चल रहा था और राहुल उसी से प्रॉफिट गेन कर रहे थे। एनएसीएल स्कैम में रेंटल के माध्यम से जो स्कैम हुआ उसमें कांग्रेस की पूरी संलिप्तता है। 2007-8 से 2012-13 के बीच राहुल और प्रियंका ने 3-3 करोड़ का प्रॉफिट कमाया गया।नॉमिनेशन में अपनी सम्पत्ति की जानकीरी में इस फार्म हाउस को 9 लाख का दिखाया गया लेकिन स्कैमर्स को इसे रेंट पर देकर करोड़ों कमाया जा रहा। 

संबित पात्रा ने 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में संदिग्‍ध यूनिटेक के साथ राहुल के संबंध पर भी आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा कि 2010 में राहुल ने गुरुग्राम में 2 कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी। जिसकी कीमत 7 करोड़ से ज्यादा है। जिसमें लगभग 4 करोड़ का पेमेंट किया। 2011-12 में इससे इंट्रेंस्ट अर्निंग की। इसमें  यूनिटेक का साफ दखल है जिसका नाम 2जी स्कैम में आया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024