नई दिल्ली। राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के लिए पहली जीत की खबर हो सकती है। अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला ने पत्रकारों से बातचीत में अपनी हार स्वीकार करते हुए जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जनादेश स्वीकार है और वह आगे भी इसी तरह जनता की सेवा करते रहेंगे।
Related Stories
हालांकि अभी मतगणना जारी है और वहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भागीरथ चौधरी 130591 मतों से सबसे आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक तौर पर परिणामों की कोई घोषणा नहीं की है।
2014 लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के सांवरलाल जाट ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वदवी को 171983 वोटों से हराया था।