1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. योगी आदित्यनाथ और मायावती पर चुनाव आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, प्रचार से रोका

योगी आदित्यनाथ और मायावती पर चुनाव आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, प्रचार से रोका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2019 02:55 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 03:02 pm IST

चुनाव आयोग ने विवादित बोलों के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती पर कड़ी कार्रवाई की है।

Mayawati and Yogi Adityanath | PTI File- India TV Hindi
Mayawati and Yogi Adityanath | PTI File

नई दिल्ली: नेताओं के विवादित बोलों पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है। आयोग ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती पर कड़ी कार्रवाई की है। रिपोरट्स के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ और मायावती को एक निश्चित अवधि के लिए चुनाव प्रचार से रोक दिया गया है। योगी आदित्यनाथ जहां 72 घंटों तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे, वहीं मायावती के लिए यह समय सीमा 48 घंटे तय की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही नेताओं पर यह प्रतिबंध 16 अप्रैल से लागू होगा। आपको बता दें कि जहां मायावती ने मुसलमानों से भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए महागठबंधन को वोट देने की अपील की थी, वहीं योगी ने 'अली बजरंग बली' वाला बयान दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024