1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. भाजपा में शामिल होंगे निलंबित तृणमूल विधायक शुभ्रांशु रॉय, कहा अब खुलकर लूंगा सांस

भाजपा में शामिल होंगे निलंबित तृणमूल विधायक शुभ्रांशु रॉय, कहा अब खुलकर लूंगा सांस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2019 07:15 am IST,  Updated : May 25, 2019 07:15 am IST

तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक शुभ्रांशु रॉय ने शुक्रवार को कहा कि वह कुछ दिनों में भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह ‘‘नई पारी’’ शुरू करेंगे जिसमें वे ‘‘खुलकर सांस’’ ले सकेंगे।

subhranshu roy- India TV Hindi
subhranshu roy

कल्याणी। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक शुभ्रांशु रॉय ने शुक्रवार को कहा कि वह कुछ दिनों में भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह ‘‘नई पारी’’ शुरू करेंगे जिसमें वे ‘‘खुलकर सांस’’ ले सकेंगे। 

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को रॉय को पार्टी विरोधी टिप्पणियां करने पर छह साल के लिए निलंबित कर दिया था। बीजपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक रॉय भाजपा नेता मुकुल रॉय के बेटे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब, मैं खुलकर सांस लूंगा। तृणमूल में कई लोगों का दम घुट रहा है।’’ उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कई अन्य नेता ‘‘उनके पदचिन्हों पर’’ चलेंगे। 

शुभ्रांशु रॉय ने कहा, ‘‘मेरे पिता ने मुझे सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि मुझे झूठे आपराधिक मामले में फंसाया जा सकता है या मुझ पर हमला किया जा सकता है... मैं दो तीन दिन में भाजपा में शामिल होऊंगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024