1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. बुलंदशहर की ग्राउंड रिपोर्टः जानें कौन बुलंद और किसकी सियासी दुकान होगी बंद

बुलंदशहर की ग्राउंड रिपोर्टः जानें कौन बुलंद और किसकी सियासी दुकान होगी बंद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2019 12:33 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 12:33 pm IST

क्षेत्र में नाराज़गी के बावजूद टिकट भोला सिंह को कल्याण सिंह की वजह से दोबारा टिकट मिला। भोला सिंह को कल्याण सिंह का करीबी माना जाता है। उन्हें चुनाव प्रचार के समय ग्रामीणों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।

बुलंदशहर की ग्राउंड रिपोर्टः जानें कौन बुलंद और किसकी सियासी दुकान होगी बंद- India TV Hindi
बुलंदशहर की ग्राउंड रिपोर्टः जानें कौन बुलंद और किसकी सियासी दुकान होगी बंद

नई दिल्ली: बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का वो शहर है जो कल्याण सिंह और बाबू बनारसी दास जैसे दो-दो मुख्यमंत्रियों का चुनाीव रणक्षेत्र रहा है। फिर भी विकास की गंगा इस इलाके से नहीं गुजरी। 2016 में एनएच-91 पर हुए गैंगरेप की वजह से बुलंदशहर के दामन पर लगा दाग अभी धुला भी नहीं था कि 2018 में एक और गुनाह हो गया। 

Related Stories

गोकशी के शक में ऐसी हिंसा हुई कि एक इंस्पेक्टर तक को अपनी जान गंवानी पड़ गई। अब 2019 की जंग में नए-पुराने तमाम मुद्दे जनता के सामने हैं और अटकलों के बीच बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद भोला सिंह पर ही अपना दांव लगाया है।

क्षेत्र में नाराज़गी के बावजूद टिकट भोला सिंह को कल्याण सिंह की वजह से दोबारा टिकट मिला। भोला सिंह को कल्याण सिंह का करीबी माना जाता है। उन्हें चुनाव प्रचार के समय ग्रामीणों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। ग्रामीणों ने निवर्तमान सांसद और लोकसभा प्रत्याशी पर पांच साल बाद सिर्फ वोट मांगने के लिए आने का आरोप लगाते हुए उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया।

बुलंदशहर लोकसभा सीट सुरक्षित है जहां नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद भोला सिंह सहित आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। इस सीट से कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जिसमें बीजेपी के सिंह के अलावा एसपी-बीएसपी गठबंधन के योगेश वर्मा तथा कांग्रेस के बंशी पहाड़िया शामिल हैं।

लोकसभा की इस लड़ाई में बुलंदशहर में किसका दावा बुलंद है और किसका हौसला पस्त जानने के लिए देखिए इंडिया टीवी की रिपोर्ट।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024