1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कल्याण सिंह की राष्ट्रपति से शिकायत करेगा EC, की थी मोदी को वोट देने की अपील

कल्याण सिंह की राष्ट्रपति से शिकायत करेगा EC, की थी मोदी को वोट देने की अपील

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2019 11:14 am IST,  Updated : Apr 02, 2019 11:14 am IST

चुनाव आयोग राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की राष्ट्रपति से शिकायत कर सकता है। चुनाव आयोग की आज मीटिंग है।

कल्याण सिंह की राष्ट्रपति से शिकायत करेगा EC, की थी मोदी को वोट देने की अपील- India TV Hindi
कल्याण सिंह की राष्ट्रपति से शिकायत करेगा EC, की थी मोदी को वोट देने की अपील

नई दिल्ली: चुनाव आयोग राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की राष्ट्रपति से शिकायत कर सकता है। चुनाव आयोग की आज मीटिंग है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस मीटिंग में कल्याण सिंह पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि कल्याण सिंह ने मोदी को वोट देने की अपील की थी।

Related Stories

कल्याण सिंह ने 23 मार्च को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कहा था, ''हम सभी लोग बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और इस नाते से हम जरूर चाहेंगे कि बीजेपी विजयी हो। सब चाहेंगे कि एक बार फिर से केंद्र में मोदीजी प्रधानमंत्री बनें। मोदीजी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए आवश्यक है, समाज के लिए आवश्यक है।''

कल्याण सिंह के इस बयान पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि राज्यपाल से पार्टियों की राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की उम्मीद की जाती है। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ''राज्यपाल का पद एक संवैधानिक पद होता है। एक लोकतंत्र में राज्यपाल से निष्पक्षता और सभी पार्टियों से दूरी बरकरार रखने की उम्मीद की जाती है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024