1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. बिहार के गया व जमुई में आज प्रधानमंत्री मोदी की रैली, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान भी होंगे साथ

बिहार के गया व जमुई में आज प्रधानमंत्री मोदी की रैली, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान भी होंगे साथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2019 07:14 am IST,  Updated : Apr 02, 2019 07:14 am IST

PM मोदी जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा प्रखंड के केंडीह बल्लोपुर पंचायत के नरियाना पुल के निकट स्थित मैदान में दोपहर दो बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

बिहार के गया व जमुई में आज प्रधानमंत्री मोदी की रैली, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान भी होंगे साथ- India TV Hindi
बिहार के गया व जमुई में आज प्रधानमंत्री मोदी की रैली, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान भी होंगे साथ

पटना: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के जमुई और गया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए वोट मांगेंगे। गया की जनसभा में उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान भी होंगे।

Related Stories

भाजपा द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा प्रखंड के केंडीह बल्लोपुर पंचायत के नरियाना पुल के निकट स्थित मैदान में दोपहर दो बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय सहित कई नेता उपस्थित रहेंगे। 

प्रधानमंत्री जमुई के बाद गया पहुंचेंगे, जहां वे गया के गांधी मैदान में अपराह्न चार बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहेंगे। 

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जमुई और गया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गया और जमुई में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024