1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Lok Sabha Election 2019 Result: बिहार में एनडीए का जलवा, वोट शेयर के मामले में भाजपा और जेडीयू आगे

Lok Sabha Election 2019 Result: बिहार में एनडीए का जलवा, वोट शेयर के मामले में भाजपा और जेडीयू आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 02:15 pm IST,  Updated : May 23, 2019 02:17 pm IST

वोट शेयर के मामले में बिहार में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक एनडीए के दो बड़े दल भाजपा और जदयू पहले दो पायदानों पर कब्जा जमाया हुए थे। खबर लिखे जाने तक भाजपा को बिहार में 24.5 फीसदी, जदयू को 20.8 फीसदी, एलजेपी को 8.9 फीसदी वोट मिले थे। बात अगर महागठबंधन की करें तो बिहार में आरजेडी को 15.9 फीसदी वोट, कांग्रेस को 7.3 फीसदी वोट और आरएलएसपी को 3.825 फीसदी मोट मिले।

bihar- India TV Hindi
बिहार में भाजपा-जदयू आगे Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार में बदले हुए समीकरणों में हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए का जलवा देखने को मिल रहा है। वोट शेयर के मामले में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक एनडीए के दो बड़े दल भाजपा और जदयू ने पहले दो पायदानों पर कब्जा जमाया हुआ है। खबर लिखे जाने तक भाजपा को बिहार में 24.5 फीसदी, जदयू को 20.8 फीसदी, एलजेपी को 8.9 फीसदी वोट मिले थे। बात अगर महागठबंधन की करें तो बिहार में आरजेडी को 15.9 फीसदी वोट, कांग्रेस को 7.3 फीसदी वोट और आरएलएसपी को 3.825 फीसदी मोट मिले।

बिहार में इस बार एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की लड़ाई का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन गुरुवार को मतगणना शुरू होते ही ज्यादातर सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली। इन प्रत्याशियों में बेगूसराय से भाजपा के गिरिराज सिंह, अररिया से प्रदीप कुमार, आरा से आरके सिंह, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, दरभंगा से गोपाल जी, जमुई से चिराग पासवान, माधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव शामिल हैं।

खबर लिखे जाने तक बिहार में महागठबंधन के जो दिग्गज प्रत्याशी पीछे चल रहे थे उनमें सासाराम से पूर्व स्पीकर मीरा कुमार, मधेपुरा से शरद यादव शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024