लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत तमाम दल अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं। वहीं, मायावती, योगी आदित्यनाथ, आजम खां और मेनका गांधी पर लगे बैन का असर भी प्रचार अभियान पर पड़ना निश्चित है। कुल मिलाकर आज दिनभर सियासी घटनाक्रम काफी दिलचस्प रहने वाला है और हम आपको इससे जुड़ी हर जरूरी अपडेट देंगे। दिनभर की सियासी खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे साथ यूं ही बने रहें: