1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. जम्मू लोकसभा सीट से एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया, चुनाव मैदान में 24 बचे

जम्मू लोकसभा सीट से एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया, चुनाव मैदान में 24 बचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2019 11:12 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 11:12 pm IST

लोकसभा चुनाव में जम्मू सीट से डोगरा स्वाभिमान संगठन (डीएसएस) की वैकल्पिक उम्मीदवार कांता अंदोत्रा ने बृहस्पतिवार को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। इस तरह इस सीट पर कुल 24 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।

loksabha elections 2019- India TV Hindi
loksabha elections 2019

जम्मू: लोकसभा चुनाव में जम्मू सीट से डोगरा स्वाभिमान संगठन (डीएसएस) की वैकल्पिक उम्मीदवार कांता अंदोत्रा ने बृहस्पतिवार को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। इस तरह इस सीट पर कुल 24 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।

अंदोत्रा के चुनाव मैदान से हटने के बद अब इस सीट पर कुल 24 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। इस सीट पर प्रथम चरण के चुनाव के तहत 11 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में पांच चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस तरह के उम्मीदवार पार्टी के मुख्य उम्मीदवार के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हैं। मुख्य उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने की स्थिति में वह पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हो जाते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस सीट से नाम वापस लेने का आखिरी दिन बृहस्पतिवार था। इस सीट पर भाजपा के जुगल किशोर, कांग्रेस के रमन भल्ला और नेशनल पैंथर्स पार्टी के भीम सिंह मुख्य उम्मीदवारों में शामिल हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को नेकां का समर्थन प्राप्त है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024