1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल, बदसलूकी से नाराज होकर छोड़ी कांग्रेस

प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल, बदसलूकी से नाराज होकर छोड़ी कांग्रेस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2019 02:06 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 03:28 pm IST

मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में प्रियंका चतुर्वेदी ने यह ऐलान किया। प्रियंका ने कहा कि शिवसेना में शामिल होने का फैसला उन्होंने काफी सोच समझकर लिया है

Priyanka Chaturvedi Joins Shiv Sena in presence of Uddhav Thakre in Mumbai- India TV Hindi
Priyanka Chaturvedi Joins Shiv Sena in presence of Uddhav Thakre in Mumbai Image Source : INDIA TV

मुंबई। कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाली प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना में शामिल हो गई हैं, शुक्रवार को कांग्रेस से त्यागपत्र देने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल हो गईं। मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में प्रियंका चतुर्वेदी ने यह ऐलान किया। प्रियंका ने कहा कि शिवसेना में शामिल होने का फैसला उन्होंने काफी सोच समझकर लिया है। 

कांग्रेस की पार्टी प्रवक्ता रहते प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया था कि पार्टी में उन गुंडों को तवज्जो दी जा रही है, जो महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं। उन्होंने ट्वीट किया था कि जो लोग मेहनत कर अपनी जगह बना रहे हैं, उनके बदले ऐसे लोगों को तवज्जो मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा था कि जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। इनका बिना किसी कड़ी कार्रवाई के बच जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस संदेश को लिखा, इसके साथ एक चिट्ठी भी जुड़ी हुई है।

जारी चिट्ठी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा में जब प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी की तरफ से राफेल विमान सौदे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई थीं, तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई थी।

बाद में प्रियंका चतुर्वेदी को साथ बदसलूकी की घटना पर खेद जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उनके पदों पर बहाल कर दिया गया। चिट्ठी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश के बाद इन कार्यकर्ताओं को बहाल किया गया है। प्रियंका चतुर्वेदी के इस ट्वीट के बाद सवाल उठ रहे थे कि क्या वे पार्टी छोड़ने वाली हैं? आज यह साफ हो गया है कि उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024