1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. हमने स्वच्छ किया तब प्रियंका गंगा का पानी पी सकीं: गडकरी

हमने स्वच्छ किया तब प्रियंका गंगा का पानी पी सकीं: गडकरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2019 06:52 am IST,  Updated : Apr 18, 2019 06:52 am IST

उत्तर गोवा के मंड्रेम गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि गंगा का पानी अगले वर्ष मार्च अंत तक 100 फीसदी स्वच्छ हो जाएगा।

हमने स्वच्छ किया तब प्रियंका गंगा का पानी पी सकीं: गडकरी- India TV Hindi
हमने स्वच्छ किया तब प्रियंका गंगा का पानी पी सकीं: गडकरी

पणजी: कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने गंगा के पानी को स्वच्छ किया है, इसलिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी नदी का पानी पी सकीं और अपनी गंगा यात्रा के दौरान नौका में सवार हो सकीं।

Related Stories

उत्तर गोवा के मंड्रेम गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि गंगा का पानी अगले वर्ष मार्च अंत तक 100 फीसदी स्वच्छ हो जाएगा।

गडकरी ने कहा, "चूंकि हमने गंगा को साफ कर दिया था, इसलिए प्रियंका उसका पानी पी सकीं। हमने इलाहाबाद से वाराणसी तक वाटरवेज निर्मित किया, इसलिए वह नौका यात्रा कर सकीं। यदि वे सत्ता में होते, तो ऐसा कभी नहीं हो पाता।" 

उन्होंने कहा, "हमने मात्र 30 प्रतिशत काम पूरा किया है। गंगा आज स्वच्छ और शुद्ध है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। मैं देश से वादा करता हूं कि अगले साल मार्च तक गंगा पूरी तरह स्वच्छ और शुद्ध हो जाएगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024