1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का दावा- UPA सरकार के दौरान 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक को दिया गया अंजाम

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का दावा- UPA सरकार के दौरान 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक को दिया गया अंजाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2019 05:03 pm IST,  Updated : May 02, 2019 05:08 pm IST

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बड़ा दावा किया है कि यूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी

Rajiv Shukla- India TV Hindi
Rajiv Shukla

नई दिल्ली: देशभर में चुनावी माहौल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हर एक रैलियों में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते रहे हैं। इन आरोपों का जवाब देते हुए चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी जबकि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में दो बार सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था।

कांग्रेस नेता ने यूपीए सरकार में हुई स्ट्राइक का विस्तृत ब्यौरा भी दिया है जो इस तरह है-

  1. 19 जून 2008
  2. 20 अगस्त 2011
  3. 6 जनवरी 2013
  4. 27 जुलाई 2013
  5. 6 अगस्त 2013
  6. 14 जनवरी 2014
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024