1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. सुबह चार बजे से मतों की गिनती का काम पूरा होने तक बंद रहेगी दिल्ली की यह सड़क

सुबह चार बजे से मतों की गिनती का काम पूरा होने तक बंद रहेगी दिल्ली की यह सड़क

 Reported By: Bhasha
 Published : May 22, 2019 02:14 pm IST,  Updated : May 22, 2019 02:14 pm IST

निवासियों से कहा गया है कि अवरूद्ध सड़क से आने-जाने के लिए वे अपने पहचान पत्र और सोसाइटी से संबंधित दस्तावेजों को साथ लेकर चले। 

सुबह चार बजे से मतों की गिनती का काम पूरा होने तक बंद रहेगी दिल्ली की यह सड़क- India TV Hindi
सुबह चार बजे से मतों की गिनती का काम पूरा होने तक बंद रहेगी दिल्ली की यह सड़क

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने द्वारका के निवासियों को सूचित करते हुए एक परामर्श जारी किया है कि सेक्टर 9 में सड़क संख्या 224 बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे से लोकसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती का काम पूरा होने तक बंद रहेगी।

Related Stories

निवासियों से कहा गया है कि अवरूद्ध सड़क से आने-जाने के लिए वे अपने पहचान पत्र और सोसाइटी से संबंधित दस्तावेजों को साथ लेकर चले। पश्चिम दिल्ली के लिए मतगणना केन्द्र द्वारका है और यहां खुली सड़कें हैं जिन पर भारी यातायात देखा जाता है।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘सेक्टर 9 में इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सामने सड़क संख्या 224 सेक्टर 8/9 रेड लाइट से 19/20 रेडलाइट तक सुबह चार बजे से मतगणना समाप्त होने तक बंद रहेगी।’’

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी के सभी सात संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना केन्द्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024