1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक के सीरा विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानीय नेता भाजपा में शामिल

कर्नाटक के सीरा विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानीय नेता भाजपा में शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2020 08:58 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 08:58 pm IST

कर्नाटक विधानसभा की सीरा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले कई स्थानीय नेता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील की उपस्थिति में शनिवार को पार्टी में शामिल हुए।

BJP inducts local leaders ahead of Sira bypoll in Karnataka- India TV Hindi
BJP inducts local leaders ahead of Sira bypoll in Karnataka Image Source : PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा की सीरा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले कई स्थानीय नेता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील की उपस्थिति में शनिवार को पार्टी में शामिल हुए। भाजपा ने भरोसा जताया कि तीन नवंबर को दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी को जीत मिलेगी। भाजपा में शनिवार को शामिल होने वाले नेताओं में डॉ. सीएम राजेश गौड़ा भी शामिल है जिनके, पार्टी में सीरा के संभावित उम्मीदार होने की चर्चा चल रही है। 

Related Stories

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कर्नाटक के तुमकुर जिले की सीरा विधानसभा सीट और बेंगलुरु शहर के राजराजेश्वरी नगर सीट पर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी। दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है जबकि 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। 

यह उपचुनाव सीरा के जद (एस) विधायक बी सत्यनारायण के पिछले महीने निधन होने और राजराजेश्वरी नगर के कांग्रेस विधायक एन मुनीरत्न को दलबदल कानून के तहत पिछले साल अयोग्य ठहराए जाने की वजह से कराए जा रहे हैं। सीरा सीट पर कांग्रेस और जद(एस) पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी है और भाजपा ने इस सीट पर कभी जीत दर्ज नहीं की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024