1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Chunchura Election Result: बीजेपी की लॉकेट चटर्जी की 18000 वोटों से हार, TMC जीती

Chunchura Election Result: बीजेपी की लॉकेट चटर्जी की 18000 वोटों से हार, TMC जीती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 08:50 am IST,  Updated : May 02, 2021 09:48 pm IST

Chunchura Seat Result: इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की लॉकेट चटर्जी का मुकाबला टीएमसी के निर्वतमान विधायक असित मजूमदार से था। लॉकेट चटर्जी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद हैं।

Chunchura Seat Chunav Result Locket Chatterjee Asit Mazumdar BJP TMC West Bengal Election Result: क्- India TV Hindi
West Bengal Election Result: क्या लॉकेट चटर्जी दे पाएंगी दो बार के टीएमसी विधायक असित मजूमदार को मात? जानिए रुझान Image Source : INDIA TV

Chunchura Seat Result: पश्चिम बंगाल की चुनचुरा विधानसभा सीट टीएमसी के खाते में ही बनी रही है। टीएमसी उम्मीदवार असित मजूमदार ने बीजेपी की लॉकेट चटर्जी को 18 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया।

लॉकेट चटर्जी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद हैं। 47 वर्षीय लॉकेट चटर्जी बंगाली फिल्मों की अदाकारा हैं, राजनीति में प्रवेश से पहले उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया। वो हुगली लोकसभा सीट का संसद में प्रतिधिनित्व करती हैं, जिसका एक हिस्सा चुनचुरा विधानसभा सीट है।

बात अगर पिछले दो चुनावों की करें तो यहां साल 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसे के असित मजूमदार ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के डॉ. प्रणब कुमार घोष को चुनाव में हराया था। टीएमसी यहां करीब 40 हजार मतों से जीती थी। भाजपा की चंपा चक्रवर्ती इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही थीं। साल 2011 में भी इस सीट पर टीएमसी के असित मजूमदार ने जीत दर्ज की थे। तब इन्होंने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नरेड डे को 45 हजार मतों से हराया था। नरेन डे इससे पहले चुरचुरा से लगातार 5 बार विधायक चुने गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024