1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन, दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की

कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन, दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:16 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 08:16 pm IST

कर्नाटक में 2 विधानसभा सीटों सिरा और आरआर नगर पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है।

Karnataka, Karnataka Bypolls, Munirathna, Rajesh Gowda, RR Nagar, Sira bypoll results- India TV Hindi
कर्नाटक में 2 विधानसभा सीटों सिरा और आरआर नगर पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। Image Source : BJP FACEBOOK

बेंगलुरु: कर्नाटक में 2 विधानसभा सीटों सिरा और आरआर नगर पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। बीजेपी ने तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर पहली बार जीत हासिल कर इतिहास बनाया है। बीजेपी के उम्मीदवार डॉक्टर सीएम राजेश गौड़ा ने इस विधानसभा सीट पर 12,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी के गौड़ा को 76,564 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार टी बी जयचंद्र के खाते में 63,150 वोट आए। इस सीट पर जनता दल सेक्युलर के उम्मीदवार ए. बी. सत्यनारायणा तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें कुल 36,783 वोट मिले।

बीजेपी ने जीत ली दोनों सीटें

अधिकारियों ने बताया कि राजराजेश्वर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के एन मुनिरत्न को जीत मिली है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कुसुम एच को हराया। मुनिरत्न ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्हें अयोग्य करार दिए जाने पर इस सीट पर उपचुनाव हुए। मुनिरत्न पिछले साल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। साल 2013 से इस सीट पर मुनिरत्न की यह तीसरी जबकि बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर पहली जीत है। मुनिरत्न को 1,25,990 लोगों ने वोट दिया था जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार कुसुम एच को 67,877 वोट मिले थे। जनता दल सेक्युलर उम्मीदवार वी. कृष्णामूर्ति को 10,269 वोट मिले।

3 नवंबर को हुए थे उपचनाव
बता दें कि कर्नाटक की इन दोनों विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। भारतीय जनता पार्टी ने इन उपचुनावों में दोनों सीटें जीतकर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने दिया। वोट प्रतिशत की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को 51.7 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 33.4 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया। वहीं, सूबे की तीसरी प्रमुख पार्टी जनता दल सेक्युलर को इन चुनावों में कुल 12.01 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024