1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. 7 साल में 200% पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाने वाली BJP का झूठा खेल समझ गई जनता: अखिलेश

7 साल में 200% पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाने वाली BJP का झूठा खेल समझ गई जनता: अखिलेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2021 09:21 pm IST,  Updated : Nov 06, 2021 09:21 pm IST

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपये तथा 10 रुपये की कटौती करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने VAT में भी कटौती कर दी।

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav BJP, Akhilesh Yadav Petrol BJP, Akhilesh Yadav Diesel BJP- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को बीजेपी पर निशाना साधा। Image Source : PTI

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए जाने पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 7 वर्ष में पेट्रोल-डीजल का दाम 200 प्रतिशत बढ़ाकर 10 प्रतिशत घटाने वाली BJP सरकार का झूठा खेल जनता समझ गई है। सपा प्रमुख ने शनिवार को ट्वीट किया, '7 साल में पेट्रोल-डीजल के दाम 200 प्रतिशत बढ़ाकर 10 प्रतिशत घटाने वाली BJP सरकार का झूठा खेल जनता समझ गयी है। अब BJP सरकार का ये तर्क कहां गया कि पेट्रोल-डीजल के दाम पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है।'

अखिलेश ने इसी ट्वीट में आगे कहा, 'भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम जीरो भी कर दे तो भी जनता इन्हें चुनाव में जीरो कर देगी।' बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपये तथा 10 रुपये की कटौती करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने VAT में भी कटौती कर दी उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपये तथा 10 रुपये की कटौती के बाद राज्य सरकार ने पेट्रोल में 7 रुपये की और डीजल में 2 रुपये की वैट में कटौती की हैं।


इस प्रकार यूपी में अब पेट्रोल और डीजल की क़ीमतों में 12-12 रुपये की कमी होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली की पूर्व संध्‍या पर ट्वीट कर कहा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनहित में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के निर्णय ने दीपावली को अतिरिक्त उल्लास से भर दिया है। यह निर्णय समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने वाला है। सभी प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।' अखिलेश ने अपने ट्वीट में जॉनी वॉकर अभिनीत एक फिल्म का गाना 'धन पर हमारे है शेखों का ताला, अपना तो 12 महीने दीवाला, कैसे दिवाली मनाए हम लाला' भी संलग्न किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024