1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. टीएमसी छोड़ने वाले नेताओं ने पुरानी सीटों पर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

टीएमसी छोड़ने वाले नेताओं ने पुरानी सीटों पर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2021 06:51 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 06:51 pm IST

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर 5 घंटे से अधिक चली बैठक में पश्चिम बंगाल के पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान टीएमसी से बीजेपी में आने वाले नेताओं ने अपनी पुरानी सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। 

TMC Leaders who joined BJP wants to contest Bengal election on old seats- India TV Hindi
जेपी नड्डा के आवास पर 5 घंटे से अधिक चली बैठक में बंगाल के पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। Image Source : PTI

नई दिल्ली: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर 5 घंटे से अधिक चली बैठक में पश्चिम बंगाल के पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान टीएमसी से बीजेपी में आने वाले नेताओं ने अपनी पुरानी सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी रहे सुवेन्दु अधिकारी ने बैठक में नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। ममता सरकार में मंत्री रहे राजीव बैनर्जी ने बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "नंदीग्राम सीट से सुवेन्दु अधिकारी ने भी चुनाव लड़ने के लिए इच्छा जाहिर की है।"

हालांकि राजीव बैनर्जी ने भी खुद पुरानी सीट पर ही चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। राजीव बैनर्जी ने बताया कि, "घोषणा होने के बाद ही सभी लोगों को पता चल सकेगा। पुरानी सीट डोमजूर से ही मैंने बैठक में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से गुजारिश की है, अब पार्टी तय करेगी कि क्या करना है।" बीजेपी राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी अरविंद मेनन ने बैठक के बाद चुनाव को लेकर उत्सुकता दिखाते हुए कहा कि, "294 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव पर 200 से अधिक सीटें बीजेपी जीतेगी।"

बीजेपी ने राज्य की सत्ता से इस बार के चुनाव में ममता बनर्जी को हटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है तो वहीं दूसरी तरफ सुवेन्दु अधिकारी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ मुख्यमंत्री ममता को हराना चाहते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले यह ऐलान किया था कि वे कभी उनके करीबी रहे सुवेन्दु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लोकसभा की कुल 42 में से 18 सीटें जीतने के बाद बीजेपी के हौसले बुलंद है और वह इस बार पश्चिम बंगाल में अपने लिए अवसर देख रही है। बीजेपी ने इस चुनाव में पूरी ताकत लगा दी है और कई केन्द्रीय मंत्रियों को वहां के चुनाव प्रचार अभियान में लगा दिया गया है।

बता दें कि राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये 8 चरणों में चुनाव होंगे। बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण, 1 अप्रैल को दूसरे चरण का, 6 अप्रैल को तीसरे चरण, 10 अप्रैल को चौथे चरण, 17 अप्रैल को पांचवे चरण की वोटिंग होगी। छठे चरण की वोटिंग 22 अप्रैल को, सातवें चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को और आखिरी यानी आठवें चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। मतगणना दो मई को होगी।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024