1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. TMC ने तोड़ा BJP का रथ, अमित मालवीय ने लगाया हमले का आरोप

TMC ने तोड़ा BJP का रथ, अमित मालवीय ने लगाया हमले का आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2021 06:28 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 07:13 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर सम्मान यात्रा के लिए तैयार किए गए रथ (बस) पर हमला करने का आरोप लगाया है।

TMC ने तोड़ा BJP का रथ, अमित मालवीय ने लगाया हमले का आरोप- India TV Hindi
TMC ने तोड़ा BJP का रथ, अमित मालवीय ने लगाया हमले का आरोप Image Source : TWITTER/AMITMALVIYA

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर सम्मान यात्रा के लिए तैयार किए गए रथ (बस) पर हमला करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक तस्वीर के साथ ट्वीट कर TMC को हमले का जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने लिखा, "पुरुलिया में खड़े बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सम्मान यात्रा के लिए भाजपा के रथ को तोड़ा गया। चालक को चोटें आईं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब कभी भी कोटुलपुर से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। TMC इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर पाएगी।"

इसके साथ ही अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में ममता बनर्जी को बुआ संबोधिक करने हुए पूछा कि वह किस बात से डरी हुई हैं। अमित मालवीय ने लिखा, "बुआ को किस बात का डर है?" गौरतलब है कि ममता बनर्जी को भाजपा बुआ कहकर भी संबोधित करती है। यह उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के संदर्भ में होता है।

वहीं, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "BJP ने दो यात्रा-एक कारदीप और कुतुलपुर से अम्बेडकर यात्रा तय की थी। एक यात्रा कुतुलपुर से जो मैंने प्रारंभ की लेकिन कारदीप की यात्रा को TMC के गुंडो ने रोकने का प्रयास किया और वहां तोड़फोड़ की। बीजेपी इसकी घोर निंदा करती है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024