1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. चाचा शिवपाल से मिले अखिलेश, मैनपुरी उम्मीदवार डिंपल यादव भी रहीं मौजूद, जानें क्या हुई बात?

चाचा शिवपाल से मिले अखिलेश, मैनपुरी उम्मीदवार डिंपल यादव भी रहीं मौजूद, जानें क्या हुई बात?

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 17, 2022 01:35 pm IST,  Updated : Nov 17, 2022 01:35 pm IST

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई है। जिस पर 5 दिसंबर को चुनाव होंगे। यहां बीजेपी ने सपा कैंडिडेट डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है।

चाचा शिवपाल से मिले अखिलेश और डिंपल यादव- India TV Hindi
चाचा शिवपाल से मिले अखिलेश और डिंपल यादव Image Source : TWITTER/@DIMPLEYADAV

इटावा: पांच दिसंबर को यूपी में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां जमकर तैयारी कर रही हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि यहां से सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मैनपुरी से चुनावी समर में उतरीं डिंपल यादव ने पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव से उनके आवास पर मुलाकात की है। 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। जिसके बाद शिवपाल यादव सपा से अलग हो गए और अपनी नई पार्टी बना ली। 

शिवपाल के करीबी हैं रघुराज शाक्य

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई है। जिस पर 5 दिसंबर को चुनाव होंगे। यहां बीजेपी ने सपा कैंडिडेट डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है, हालांकि रघुराज शाक्य को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है। 

यादव वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा 

मैनपुरी में करीब 18 लाख वोटर हैं, जिसमें सबसे ज्यादा  4 लाख 30 हज़ार यादव मतदाता हैं। शाक्य वोटरों की संख्या 3 लाख के करीब है। 2 लाख के करीब क्षत्रिय वोटर हैं। दलित वोट करीब डेढ़ लाख है। तो वहीं 1 लाख 10 हज़ार ब्राह्मण मतदाता हैं। वहीं लोध वोटर भी करीब 1 लाख के करीब हैं। 50 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। जबकि 20 हज़ार के करीब वैश्य वोटर हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024