1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. विधानसभा चुनाव 2022: पहले चरण के लिए 500 लोगों तक के साथ शुक्रवार से की जा सकेंगी जनसभाएं

विधानसभा चुनाव 2022: पहले चरण के लिए 500 लोगों तक के साथ शुक्रवार से की जा सकेंगी जनसभाएं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2022 08:28 pm IST,  Updated : Jan 27, 2022 08:28 pm IST

भारत निर्वाचन आयोग ने उन क्षेत्रों में 500 लोगों तक की सीमा के साथ भौतिक सभाएं करने की अनुमति दी थी जहां पहले दो चरणों में मतदान होने हैं। आयोग ने कहा था कि 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में राजनीतिक दल और उम्मीदवार 28 जनवरी से 'भौतिक जनसभाएं' कर सकते हैं। 

विधानसभा चुनाव 2022: पहले चरण के लिए 500 लोगों तक के साथ शुक्रवार से की जा सकेंगी जनसभाएं- India TV Hindi
विधानसभा चुनाव 2022: पहले चरण के लिए 500 लोगों तक के साथ शुक्रवार से की जा सकेंगी जनसभाएं Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • 10 फरवरी को यूपी में पहले चरण की 58 सीटों पर होगा मतदान
  • दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को होना है
  • 10 मार्च को पांचों राज्यों में मतगणना होगी- चुनाव आयोग

Assembly Polls 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत राजनीतिक दल और उम्मीदवार शुक्रवार से अधिकतम 500 लोगों के साथ खुले स्थानों पर जनसभाएं कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी को भौतिक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था।

हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने उन क्षेत्रों में 500 लोगों तक की सीमा के साथ भौतिक सभाएं करने की अनुमति दी थी जहां पहले दो चरणों में मतदान होने हैं। आयोग ने कहा था कि 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में राजनीतिक दल और उम्मीदवार 28 जनवरी से 'भौतिक जनसभाएं' कर सकते हैं।

चुनाव निकाय ने पहले ही राजनीतिक दलों को अधिकतम 300 लोगों या किसी हॉल की क्षमता का 50 प्रतिशत के साथ ‘इनडोर’ बैठकें करने की अनुमति दी थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान होगा। आयोग ने कहा था कि दूसरे चरण के मतदान के लिए एक फरवरी से जनसभाएं की जा सकती हैं। दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को है।

जानिए चुनावी राज्यों में कब-कब होगी वोटिंग 

  • यूपी की सभी 403 विधानसभी सीटों के लिए कुल 7 फेज में चुनाव होगा। पहले फेज का मतदान- 10 फरवरी, दूसरा फेज-14 फरवरी, तीसरा फेज- 20 फरवरी, चौथा फेज- 23 फरवरी, पांचवां फेज- 27 फरवरी, छठा पेज- 3 मार्च और सातवां फेज- 7 मार्च को होगा।
  • पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए सिर्फ एक चरण में चुनाव होगा। जिसके लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी।
  • उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा की सीटों के लिए एक चरण में 14 फरवरी 2022 को मतदान होगा।
  • गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 14 फरवरी 2022 को मतदान होगा।
  • मणिपुर की कुल 60 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होगा। मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होगी।
  • चुनाव आयोग के मुताबिक, 10 मार्च को पांचों राज्यों में मतगणना होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024