1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. यूपी उपचुनाव में तीनों सीट जीत रही बीजेपी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया दावा

यूपी उपचुनाव में तीनों सीट जीत रही बीजेपी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया दावा

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 04, 2022 06:56 am IST,  Updated : Dec 04, 2022 06:56 am IST

प्रयागराज में मौर्य ने कहा, ''उपचुनाव की दृष्टि से मैं यही कहना चाहता हूं कि मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा, तीनों सीटों पर कमल खिल रहा है। जनता समाजवादी पार्टी को नकार रही है और भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है।''

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- India TV Hindi
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिल रही है और सपा को जनता नकार रही है। ऐसा कहना है यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का। प्रयागराज में मौर्य ने कहा, ''उपचुनाव की दृष्टि से मैं यही कहना चाहता हूं कि मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा, तीनों सीटों पर कमल खिल रहा है। जनता समाजवादी पार्टी को नकार रही है और भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है।''

5 दिसंबर को वोटिंग

बता दें, उत्तर प्रदेश में 5 दिसंबर को 3 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन तीन सीटों में से एक लोकसभा जबकि बाकी 2 विधानसभा की सीटें हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहा है। रामपुर में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है। यह सीट आजम खान को भड़काऊ भाषण मामले में सजा के बाद खाली हुई है। वहीं मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में सजा मिलने से खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता खत्म हुई है। तीनों ही सीटों पर वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी।

सपा को नकार रही है जनता: मौर्य

चुनाव से पहले एक तरफ जहां सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने कैंडिडेट को जीताने के लिए जनता के बीच पहुंचकर वादों की झड़ी लगा रहे हैं, वहीं एक दूसरे पर जमकर निशाना भी साध रहे हैं। इस बीच वोटिंग होने से पहले ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने का दावा है कि इस उपचुनाव में भी जनता सपा को नकार रही हैं और बीजेपी भारी मतों से जीत हासिल करने वाली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024