1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. त्रिपुरा में 16 फरवरी; नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग, 2 मार्च को काउंटिंग

त्रिपुरा में 16 फरवरी; नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग, 2 मार्च को काउंटिंग

 Edited By: India TV News Desk
 Updated : Jan 27, 2023 12:52 pm IST

त्रिपुरा के विधानसभा चुनावों पर लोगों की खास नजर रहने वाली है क्योंकि पिछले चुनावों में बीजेपी ने लंबे समय से सत्ता में रही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को हटाकर अपना परचम लहराया था।

ECI, ECI Press Conference- India TV Hindi
चुनाव आयोग आज दोपहर 2:30 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। Image Source : PTI FILE

भारतीय निर्वाचन आयोग 3 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग त्रिपुरा मेघालय और नागालैंड में चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि त्रिपुरा में 16 फरवरी जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, 2 मार्च को तीनों राज्यों के चुनावी नतीजे आएंगे। ECI की प्रेस कॉन्फ्रेस से जुड़ी हाईलाइट्स निम्नलिखित हैं:

ECI on Tripura, Meghalaya and Nagaland Polls

Auto Refresh
Refresh
  • 3:03 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    त्रिपुरा में 16 फरवरी; नागालैंड, मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, तीनों राज्यों के लिए वोटों की गिनती 2 मार्च को की जाएगी।

  • 2:57 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    ज्यादा से ज्यादा मतदान करें युवा: CEC राजीव कुमार

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सुरक्षित चुनाव कराना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।

  • 2:55 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    80 फीसदी पोलिंग बूथ ग्रामीण इलाकों में हैं: CEC राजीव कुमार

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ओल्ड एज वोटर्स घर पर ही वोट डालेंगे और 80 फीसदी पोलिंग बूथ ग्रामीण इलाकों में हैं। उन्होंने कहा कि 63 प्रतिशत पोलिंग बूथ की वेब कास्टिंग होगी।

  • 2:51 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई है: CEC राजीव कुमार

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई हैं और तीनों राज्यों में महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि नगालैंड में 2,315, मेघालय में 3,482 और त्रिपुरा में 3,328 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। CEC ने कहा कि तीनों राज्यों में 2.28 लाख नए वोटर जुड़े हैं।

  • 2:43 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है: CEC राजीव कुमार

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और हम पूरी तर कमिटेड हैं कि इन चुनावों में भी ऐसा ही होगा।

  • 2:41 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं और पिछले चुनावों से जुड़े आंकड़े बता रहे हैं।

  • 2:31 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मेघालय और नागालैंड में भी सरकार में शामिल है BJP

    60 सदस्यों वाली मेघालय विधानसभा में कोनराड संगमा के नेतृत्व में नेशनल पीपुल्स पार्टी की गठबंधन सरकार है। इस गठबंधन सरकार में यूनाइटेड डेमोक्रिेटक पार्टी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट और भारतीय जनता पार्टी शामिल है। वहीं, नागालैंड की बात करें तो 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में NDPP ने 60 में से 18 सीटें जीती थीं, और 12 सीटें जीतने वाली बीजेपी की मदद से गठबंधन सरकार बनाई थी। उन चुनावों के बाद NDPP के नेता नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री बने थे।

  • 2:31 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    त्रिपुरा में बीजेपी ने मुख्यमंत्री बदला, क्या चुनावों में फायदा होगा?

    त्रिपुरा में 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अकेले दम पर बहुमत हासिल किया था, और विप्लव कुमार देव के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। बाद में 15 मई 2022 को बीजेपी ने माणिक साहा को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। त्रिपुरा में सत्तारुढ़ गठबंधन में इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (Indigenous People's Front of Tripura) और बीजेपी शामिल हैं।

  • 2:30 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    त्रिपुरा में बीजेपी ने किया था कमाल

    त्रिपुरा के विधानसभा चुनावों पर लोगों की खास नजर रहने वाली है क्योंकि पिछले चुनावों में बीजेपी ने लंबे समय से सत्ता में रही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को हटाकर अपना परचम लहराया था।

  • 2:29 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    थोड़ी देर में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    भारतीय निर्वाचन आयोग अबसे थोड़ी ही देर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है जिसमें वह त्रिपुरा मेघालय और नागालैंड में चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024