Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Gujarat Assembly Election: 3 मुख्यमंत्री, 6 केंद्रीय मंत्रियों ने आज से शुरू किया मेगा कैंपेन, कर रहे धुआंधार रैलियां

Gujarat Assembly Election: 3 मुख्यमंत्री, 6 केंद्रीय मंत्रियों ने आज से शुरू किया मेगा कैंपेन, कर रहे धुआंधार रैलियां

Written By: Swayam Prakash @swayamniranjan_ Published : Nov 18, 2022 02:26 pm IST, Updated : Nov 24, 2022 12:42 pm IST

गुजरात चुनाव के लिए प्रचार के लिए बीजेपी ने राज्य में अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज खड़ी कर दी है। इसी के साथ पहले की 82 सीटों पर धुआंधार प्रचार शुरू हो गया।

गुजरात में बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतारी- India TV Hindi
Image Source : ANI गुजरात में बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से 72 घंटे के लिए गुजरात के चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। लेकिन पीएम से पहले बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज गुजरात में झोंक दी है। आज से गुजरात विधानसभा चुनाव की उन 89 में से 82 सीटों पर धुआंधार प्रचार शुरू हो गया जहां पहले चरण में मतदान होना है। प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कल बताया था कि तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, छह केंद्रीय मंत्री और छह अन्य राष्ट्रीय नेता एक ही दिन में 46 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे, जबकि राज्य के नेता 36 सीटों पर प्रचार करेंगे।

कच्छ में CM शिवराज सिंह ने की रैली

मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान गुजरात के कच्छ में रैली की। इस दौरान जनसभा में सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रस के लोग मध्य प्रदेश में रोज मुझे गाली देते थे कि मैं गुजरात को नर्मदा का पानी दे रहा हूं। गुजरात कोई पाकिस्तान है क्या? गुजरात भी तो हमारा है। जब सरदार सरोवर बना तो गुजरात को पानी और मध्य प्रदेश को बिजली मिली। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल रंगीन सपने दिखाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन देश और गुजरात जानता है कि PM मोदी कल्पवृक्ष हैं। अरविंद केजरीवाल बबूल के पेड़ हैं उनसे केवल कांटे मिलेंगे और राहुल गांधी खरपतवार हैं। इनसे विकास नहीं होगा। शिवराज ने आगे कहा कि वीर सावरकर का अपमान देश सहन नहीं करेगा। कांग्रेस ने केवल एक परिवार यानी नेहरू परिवार पर ध्यान केंद्रित किया है। 

कच्छ ज़िले के अंजार में असम CM ने संभाला मोर्चा
वहीं असम CM हेमंत विश्व शर्मा ने कच्छ ज़िले के अंजार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान विश्व शर्मा ने कहा कि जो ब्रिटिश हमारे ऊपर हुकूमत चलाया करते थे, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़कर भारत को आगे बढ़ा दिया है। इस रफ्तार से चलते रहे तो 2029 तक हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।  असम सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे उनकी विचारधारा का पता चलता है। वह देश विरोधी हैं, हिन्दू विरोधी हैं। राहुल गांधी ने जो कहा है देश के लोग उसका बदला लेंगे।

मांगरोल में अनुराग ठाकुर ने किया प्रचार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मांगरोल में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान ठाकुर ने कहा कि अगर गुजरात दंगा मुक्त है तो यह BJP की सरकार और PM मोदी के कारण हुआ है। मोदी सरकार ने पूरे देशभर में एक ही मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयासों से देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात का विकास मतलब भारत का विकास है। गुजरात जितना आगे बढ़ेगा, भारत उतना ही आगे बढ़ेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ भारत जोड़ो यात्रा करने वाले राहुल गांधी कभी हिंदु आतंकवाद की बात करते थे, कभी JNU में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ खड़े नजर आते थे, अब वे वीर सावरकर पर सवाल उठा रहे हैं। ये कांग्रेस की मानसिकता है, ये एक परिवार से आगे बढ़कर न कुछ देख पाई है और न देख पाएगी। 

मोरबी के वांकानेर में बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी
मोरबी के वांकानेर में बीजेपी के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाली। वांकानेर में रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कल मैं एक बड़ी मजेदार चीज़ देख रहा था। कल कांग्रेस के एक मंच पर राष्ट्रगान हो रहा था। राष्ट्रगान के दौरान फिल्मी गीत बजने लगा। यह इनकी राष्ट्रभक्ति है। यह राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकते। सीएम योगी ने आगे कहा कि विगत दिनों मोरबी में हुई दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों, निकट संबंधियों को खोया उन सबके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना भी करता हूं। पूरा देश मोरबी के लोगों के साथ खड़ा था। 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement