1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. त्रिपुरा के उम्मीदवारों के चयन के लिए BJP की अहम बैठक आज, PM मोदी होंगे शामिल

त्रिपुरा के उम्मीदवारों के चयन के लिए BJP की अहम बैठक आज, PM मोदी होंगे शामिल

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 27, 2023 12:11 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 01:04 pm IST

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे।

pm modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

नई दिल्ली: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आज अपने उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकती है। राज्य में 16 फरवरी को विधानसभा की सभी 60 सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन के लिए भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में शुक्रवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे।

उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन

बैठक में नॉर्थ ईस्ट प्रदेशों के संयोजक संबित पात्रा, त्रिपुरा के चुनाव प्रभारी महेश शर्मा, मुख्यमंत्री माणिक साहा, त्रिपुरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य के साथ-साथ प्रदेश कोर ग्रुप के सभी नेता शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को होने वाली बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा और अंतिम मुहर लगने के बाद पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।

नड्डा-शाह ने की थी मैराथन बैठक
आपको बता दें कि, भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से एक दिन पहले गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ईस्ट प्रदेशों के संयोजक संबित पात्रा, त्रिपुरा के चुनाव प्रभारी महेश शर्मा, मुख्यमंत्री माणिक साहा, त्रिपुरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब सहित त्रिपुरा कोर ग्रुप के नेताओं के साथ मैराथन बैठक कर राज्य के चुनावी हालात और एक-एक सीट के समीकरण और उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की थी।

ये भी पढ़ें-

2018 में BJP ने 35 सीटों पर किया था कब्जा
आपको बता दें कि, 2013 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं करने वाली भाजपा ने 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में सभी को चौंकाते हुए शानदार प्रदर्शन कर 44% के लगभग मत के बल पर 35 सीटें जीत कर प्रदेश में पहली बार सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की थी। भाजपा राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024