1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक कांग्रेस में 'लड़ाई' शुरू! सिद्धारमैय्या और डीके शिवकुमार के घर के बाहर लगे 'सीएम' वाले पोस्टर

कर्नाटक कांग्रेस में 'लड़ाई' शुरू! सिद्धारमैय्या और डीके शिवकुमार के घर के बाहर लगे 'सीएम' वाले पोस्टर

 Published : May 14, 2023 10:48 am IST,  Updated : May 14, 2023 11:17 am IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि कौन होगा कर्नाटक का सीएम? सीएम पद के लिए सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

कर्नाटक में सिद्धारमैय्या और डी.के. शिवकुमार के घर के बाहर लगे पोस्टर- India TV Hindi
कर्नाटक में सिद्धारमैय्या और डी.के. शिवकुमार के घर के बाहर लगे पोस्टर Image Source : ANI

कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत के साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि राज्य में मुख्यमंत्री की कमान सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में से किसे मिलेगी। मुख्यमंत्री चुनने के लिए आज शाम 6 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में नए सीएम पर मंथन होगा। इस बीच बेंगलुरु में पूर्व सीएम सिद्धारमैय्या के घर के बाहर उनके समर्थकों ने सीएम वाले पोस्टर लगा दिए हैं। तो उधर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थकों ने भी उनके आवास के बाहर सीएम वाला पोस्टर लगाया है। 

सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच 'पोस्टर-वॉर'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के समर्थकों ने बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में कर्नाटक के अगले सीएम के तौर पर सिद्धारमैय्या को दिखाया गया है। तो वहीं कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थकों ने भी उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें उन्हें कर्नाटक का "मुख्यमंत्री" घोषित करने की मांग की गई है। अब ऐसे में ये माना जा रहा है कि कर्नाटक के नएऐ सीएम को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच सांकेतिक लड़ाई शुरू हो गई है।

आलाकमान सीएम पद पर करेगा फैसला 
बता दें कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस सिलसिले में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों की मानें तो खरगे सोनिया गांधी को विधायकों की राय बता सकते हैं। कांग्रेस में सीएम पद के लिए सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं आज शाम 6 बजे बेंगलुरू के संगरीला होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में सभी विधायक एक लाइन का प्रस्ताव पारित करेंगे कि कांग्रेस आलाकमान तय करे सीएम कौन होगा। इसके बाद आलाकमान सीएम पद पर फैसला करेगा। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि कौन होगा कर्नाटक का सीएम? कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया था। ऐसे में पार्टी को कर्नाटक में मिली जीत के बाद सीएम के चेहरे पर सस्पेंस बना हुआ है। दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक हलचल तेज है।  

ये भी पढ़ें-

करारी शिक्सत पर बोले कर्नाटक के पूर्व सीएम शेट्टार- पूरी BJP का टारगेट था मूझे हराना, खुद भी हार गए

इस कैंडिडेट ने पहली बार लड़ा चुनाव और सीधे पूर्व सीएम शेट्टार को हराया, जीत का मार्जिन भी बहुत बड़ा  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024