1. Hindi News
  2. बिहार
  3. कर्नाटक में बीजेपी की हार पर बोले JDU अध्यक्ष ललन सिंह- अब नहीं चलेगी धार्मिक गुंडागर्दी

कर्नाटक में बीजेपी की हार पर बोले JDU अध्यक्ष ललन सिंह- अब नहीं चलेगी धार्मिक गुंडागर्दी

 Published : May 14, 2023 09:02 am IST,  Updated : May 14, 2023 09:14 am IST

ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे, जिसमें कांग्रेस 224 सीटों में से 136 सीटें जीतकर विजयी हुई है यह साबित करती है कि 'धार्मिक गुंडागर्दी' नहीं चलेगी।

जनता दल-युनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष ललन सिंह- India TV Hindi
जनता दल-युनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष ललन सिंह Image Source : FACEBOOK

जनता दल-युनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे, जिसमें कांग्रेस 224 सीटों में से 136 सीटें जीतकर विजयी हुई है, यह साबित करती है कि 'धार्मिक गुंडागर्दी' और नैरेटिव बनाने से चुनाव में कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा, "कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम देश के लिए कई मायने में निर्णायक है। यह उन लोगों को एक जोरदार और स्पष्ट संदेश दे रहा है, जो मुद्रास्फीति, मूल्यवृद्धि, बेरोजगारी जैसे वास्तविक मुद्दों से भटकाने के लिए केवल नैरेटिव सेट करने, धार्मिक गुंडागर्दी करने और समाज में विभाजन पैदा करने में विश्वास करते हैं।"

"यह देश के बाकी हिस्सों के लिए एक अच्छा संदेश"

ललन सिंह ने शनिवार को दरभंगा में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "देश के लोग उन लोगों पर भरोसा नहीं करेंगे जो वास्तविक मुद्दों को हल नहीं कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी को जनादेश देने के लिए हम कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देते हैं। कर्नाटक के लोगों ने जिस तरह से फैसला किया है, यह देश के बाकी हिस्सों के लिए एक अच्छा संदेश है।"

"भाजपा हर चुनाव में धार्मिक भावनाओं को भड़काती है"
JDU नेता ने आगे कहा, "मैं भी हिंदू हूं, लेकिन मैं राजनीतिक उद्देश्यों के लिए धर्म का विज्ञापन करने में विश्वास नहीं करता हूं। धर्म में विश्वास करना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल करना सबसे बुरी बात है। इस तरह की चाल सिर्फ वही लोग चलते हैं, जिन्होंने देश की जनता के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के नेता वोट लेने के लिए हर चुनाव में लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काते हैं।"

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 135 सीटें जीती हैं। जबकि भाजपाप महज 65 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है।  

ये भी पढ़ें-

करारी शिक्सत पर बोले कर्नाटक के पूर्व सीएम शेट्टार- पूरी BJP का टारगेट था मूझे हराना, खुद भी हार गए

इस कैंडिडेट ने पहली बार लड़ा चुनाव और सीधे पूर्व सीएम शेट्टार को हराया, जीत का मार्जिन भी बहुत बड़ा  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।