1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. मैंने प्रियंका गांधी को अमेठी में नमाज पढ़ते देखा है, जो नमाज पढ़ते हैं वो मूर्ति पूजा नहीं करते... स्मृति ईरानी का बड़ा दावा

मैंने प्रियंका गांधी को अमेठी में नमाज पढ़ते देखा है, जो नमाज पढ़ते हैं वो मूर्ति पूजा नहीं करते... स्मृति ईरानी का बड़ा दावा

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 05, 2023 02:02 pm IST,  Updated : May 05, 2023 02:10 pm IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नमाज पढ़ते हैं वो मूर्ति पूजा नहीं करते शायद इसीलिए कांग्रेस की टॉप लीडरशीप ने राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया।

smriti irani- India TV Hindi
स्मृति ईरानी Image Source : PTI

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली पर खलबली मची हुई है इसी बीच एक और सबसे नई और बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बहुत बड़ा दावा किया है। इंडिया टीवी के पॉलिटिकल एडिटर देवेंद्र पराशर से बातचीत में स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि मैंने प्रियंका गांधी को अमेठी में नमाज पढ़ते देखा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो में इस्लाम आस्था रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं वो मूर्ति पूजा नहीं करते शायद इसीलिए कांग्रेस की टॉप लीडरशीप ने राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया।

'आतंकी दल की तुलना बजरंग दल से करती है कांग्रेस'

स्मृति ने आगे कहा कि कांग्रेस को हिंदुओं से नफरत है। वह आतंकी दल की तुलना हमेशा बजरंग दल से करती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हमेशा जनता को लूटने का काम किया, गांधी परिवार ने देश को अगस्टा वेस्टलैंड की गोली दी।

देखें वीडियो-

'प्रियंका ने नमाज के बाद किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन'
आपको बता दें कि इससे पहले 2019 में भी स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस महासचिव ने अमेठी में वोट के लिए नमाज पढ़ा और उसके बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन भी किए।

स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी का नाम लिए बगैर एक जनसभा में कहा था, ‘‘कांग्रेस इतनी घबराई हुई है कि इसकी महासचिव वोटों के लिए वहां (अमेठी) नमाज पढ़ने के बाद अब मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन किए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024