1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कोडिनार सीट पर बीजेपी का कब्जा, प्रद्यूमन वाजा ने कांग्रेस के प्रत्यासी को हराया

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कोडिनार सीट पर बीजेपी का कब्जा, प्रद्यूमन वाजा ने कांग्रेस के प्रत्यासी को हराया

 Written By: Swayam Prakash
 Published : Nov 25, 2022 11:03 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 10:09 pm IST

कोडिनार विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को कुर्सी से हटा दिया है। बीजेपी के प्रध्युमन गनुभाई वाजा 77794 वोटों के साथ विजयी हुए।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कोडिनार सीट- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कोडिनार सीट Image Source : INDIA TV

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में कोडिनार सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया है। इस सीट पर बीजेपी के प्रत्यासी प्रध्युमन गनुभाई वाजा 77794 वोटों के साथ जीते। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार मकवाना महेशभाई जेठाभाई को 19386 वोटों के अंतर से हराया। जेठाभाई को कुल 58408 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के वालजीभाई करशनभाई मकवाना 10738 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।  

कोडिनार गुजरात के गीर सोमनाथ ज़िले में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है। इस बार यहां कांग्रेस ने नए कैंडिडेट पर दांव लगाया था। कांग्रेस ने यहां से महेश मकवाणा को इस बार टिकट दिया था। पिछली बार मोहनलाल मालाभाई वाळा ने कांग्रेस को जीत दिलाई थी। वहीं बीजेपी ने भी कोडिनार से इस बार अपने उम्मीदवार को बदलकर डॉ. प्रद्युमन वाजा को मैदान में उतारा था। कोडिनार सीट पर 1 दिसंबर को मतदान हुआ था।

2017 के विधानसभा चुनाव में कोडीनार में कुल 52.67 प्रतिशत वोट पड़े थे। पिछली बार यहां कांग्रेस से मोहनलाल मालाभाई वाळा ने जीत दर्ज की थी। मोहनलाल मालाभाई ने भारतीय जनता पार्टी के वाढेर रामभाई मेपाभाई को 14535 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024