1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: महेसाणा सीट पर बीजेपी बरकरार, कांग्रेस के पीके पटेल को 45794 वोटों से हराया

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: महेसाणा सीट पर बीजेपी बरकरार, कांग्रेस के पीके पटेल को 45794 वोटों से हराया

 Written By: Khushbu Rawal, Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 21, 2022 01:55 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 10:07 pm IST

महेसाणा सीट पर 28 सालों से बीजेपी का कब्जा रहा है और इस बार फिर इस सीट पर कमल खिला है।

gujarat election- India TV Hindi
गुजरात चुनाव Image Source : INDIA TV

महेसाणा सीट पर 28 सालों से बीजेपी का कब्जा रहा है और इस बार फिर इस सीट पर कमल खिला है। यहां से बीजेपी के पटेल मुकेशकुमार डी. जीते हैं और इन्होंने कांग्रेस के पी.के पटेल को 45794 वोटों से हराया है। पटेल मुकेशकुमार डी. को 98816 वोट मिले हैं। पी.के पटेल को 53022 मिले हैं। वहीं, आम आदमी के पार्टी के दिशांतभाई धनजीभाई (भगत) पटेल को 15211 वोट मिले हैं। 

पिछले चुनाव का महेसाणा सीट का परिणाम

2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी कैंडिडेट पटेल नीतिनभाई रतिलाल ने कांग्रेस उम्मीदवार पटेल जीवाभाई अंबालाल को 7137 वोटों के मार्जिन से हराया था। उन चुनावों में नीतिनभाई को 90235 वोट मिले थे जबकि जीवाभाई 83098 लोगों का समर्थन जुटा पाए थे। 686 वोटों के साथ NOTA आठवे नंबर पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024