1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: नडियाद सीट से भाजपा की जीत, देसाई पंकजभाई विनुभाई ने मारी बाजी

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: नडियाद सीट से भाजपा की जीत, देसाई पंकजभाई विनुभाई ने मारी बाजी

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 24, 2022 10:48 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 05:46 pm IST

नडियाद सीट से भाजपा की ने शानदार जीत दर्ज की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

 

Gujarat Election Result 2022: नडियाद सीट का विधानसभा रिजल्ट भी जारी हो चुका है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। भाजपा के देसाई पंकजभाई विनुभाई ने इस सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 53871 वोट से बाजी मारी। 

पीछे रह गए कांग्रेस और आप के उम्मीदवार

वहीं इस सीट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीछे रह गए हैं। इस सीट से दूसरे नंबर पर कांग्रेस के ध्रुवल पटेल रहे। ध्रुवल पटेल को कुल 50498 वोट प्राप्त हुए। वहीं आप के हर्षद वाघेला 4450 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट से जीत हासिल करने वाले देसाई पंकजभाई विनुभाई को कुल 104369  मिले। 

नडियाद सीट से ये कैंडिडेट्स हैं मैदान में

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में नडियाद सीट से ध्रुवल पटेल पर भरोसा जताया। वहीं एक बार फिर से बीजेपी ने अपने उम्मीदवार पंकज भाई देसाई को इस चुनावी जंग में उतारा था। 

उम्मीदवारों की सूची

  • पंकजभाई देसाई - भाजपा
  • ध्रुवल पटेल - कांग्रेस
  • हर्षद वाघेला - आप

पिछले साल भाजपा ने लहराया था अपना परचम

नड़ियाद विधानसभा सीट पर 2017 के नतीजों की बात करे तो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े पंकजभाई विनुभाई देसाई ने कांग्रेस उम्मीदवार जीतेन्द्र सूर्यकान्तभाई पटेल को 20,838 वोटों के अंतर से हराया था। 2017 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार पंकजभाई विनुभाई देसाई को कुल 90,221 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के जीतेन्द्र सूर्यकान्तभाई पटेल को 69,383 वोट ही मिल पाए थे। 2,363 वोटों के साथ नोटा तीसरे नंबर पर था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024