Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Rampur Byelection Result 2022: 45 साल बाद ढहा आजम खान का राजनीतिक किला, रामपुर में 33 हजार वोटों से जीता BJP उम्मीदवार

Rampur Byelection Result 2022: 45 साल बाद ढहा आजम खान का राजनीतिक किला, रामपुर में 33 हजार वोटों से जीता BJP उम्मीदवार

Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Dec 08, 2022 06:49 pm IST, Updated : Dec 08, 2022 06:49 pm IST

Rampur Byelection Result 2022: उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासील की है। सपा का गढ़ माने जाने वाले इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना जीत गए हैं। बीजेपी के सक्सेना को कुल 81,371 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के आसिफ राजा को 47,271 वोट ही मिले हैं।

रामपुर से भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना ने जीत हासिल की है।- India TV Hindi
रामपुर से भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना ने जीत हासिल की है।

Rampur Byelection Result 2022: उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासील की है। सपा का गढ़ माने जाने वाले इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना जीत गए हैं। बीजेपी के सक्सेना को कुल 81,371 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के आसिफ राजा को 47,271 वोट ही मिले हैं। बीजेपी के आकाश सक्सेना ने सपा के आसिफ राजा को 34,136 वोटों से हराया है। मतगणना की शुरुआत में पिछड़ने के बाद आसिम रजा कई राउंड तक आगे चल रहे थे। 20वें राउंड के बाद आसिम रजा भाजपा से पीछे हुए तो होते ही गए और अंततः हार गए।

रामपुर लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद सपा ने रामपुर की विधानसभा सीट भी गंवा दी है जिसके साथ ही रामपुर की संसदीय और विधायी राजनीति में आजम खान के युग का समापन हो गया है। अखिलेश यादव के लिए भी रामपुर में सपा का सफाया एक बड़ा झटका है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की दोनों विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायकों की सदस्यता रद्द हो गई थी, जिस वजह से चुनाव आयोग ने यहां उपचुनाव कराए थे। रामपुर से सपा के आजम खान विधायक थे तो वहीं खतौली से बीजेपी के विक्रम सैनी विधायक थे। 

राजनीति में आजम युग की समाप्ति

बता दें कि आजम खान की यह परंपरागत सीट रही है। इस चुनाव के नतीजे पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। वहीं आजम खान का रामपुर का राजनीतिक किला 45 साल बाद ढह गया। इसे रामपुर की राजनीति में आजम युग की समाप्ति के तौर पर भी देखा जा रहा है। आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम राजनीति में हैं, विधायक भी हैं लेकिन क्या वो कभी रामपुर को अपने लिए आजम खान जैसा बना पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement