1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: बहराइच सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुपमा को मिली जीत

UP Election 2022: बहराइच सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुपमा को मिली जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 12:10 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 06:34 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। बहराइच विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है।

UP Election 2022- India TV Hindi
UP Election 2022 Image Source : INDIA TV

Bahraich Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। बहराइच विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती समाप्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार यासिर शाह को हार मिली है। यहां से भाजपा उम्मीदवार को जीत मिली है।

बीजेपी की उम्मीदवार अनुपमा जायसवाल को 97520 वोट मिले, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी यासिर शाह के खाते में 97577 वोट आए। बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है। यह सीट राज्य के गोंडा जिले में आती है।

बहराइच विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले 1993 से लेकर 2017 तक इस विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व रहा है। लेकिन 2017 में अनुपमा जायसवाल ने सपा प्रत्याशी को हराकर उलटफेर किया था। 

बहराइच विधानसभा सीट पर 2017 में कुल 41.00 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से अनुपमा जयसवाल ने समाजवादी पार्टी के रुबाब सैयदा को 6702 वोटों के मार्जिन से हराया था। सपा की रुबाब सैयदा दूसरे स्थान पर रही थीं। उन्हें 80,777 वोट प्राप्त हुए थे। यह कुल मतों का 37.86% था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024