1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. किसान नाराज हैं, BJP के लिए यूपी में चुनाव जीतना कठिन होगा: प्रवीण तोगड़िया

किसान नाराज हैं, BJP के लिए यूपी में चुनाव जीतना कठिन होगा: प्रवीण तोगड़िया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2022 06:46 pm IST,  Updated : Mar 02, 2022 06:46 pm IST

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि किसान मुआवजे के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी का इंतजार कर रहे हैं जबकि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने दोनों पर ही कदम नहीं बढ़ाया है।

Pravin Togadia- India TV Hindi
Pravin Togadia Image Source : FILE PHOTO

नागपुर: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव जीतना कठिन होगा क्योंकि वहां किसान व्यथित और नाराज हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। महाराष्ट्र के नागपुर में तोगड़िया ने संवाददाताओं से कहा कि किसान मुआवजे के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी का इंतजार कर रहे हैं जबकि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने दोनों पर ही कदम नहीं बढ़ाया है।

यूक्रेन-रूस युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों के मुद्दे पर तोगड़िया ने कहा कि केंद्र को इन सभी छात्रों को 15 फरवरी तक वापस ले आना चाहिए था क्योंकि यह साफ था कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देरी के कारण एक भारतीय छात्र की यूक्रेन में जान चली गई जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

तोगड़िया ने कहा कि देश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में केवल 45,000 सीटें हैं और मेडिकल की पढ़ाई बहुत महंगी है जिसकी वजह से छात्र दूसरे देशों में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जाते हैं।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024