1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 India TV Final Opinion Poll: यूपी चुनाव को लेकर इंडिया टीवी का फाइनल ओपिनियन पोल, जानिए क्या है जनता का मूड

UP Election 2022 India TV Final Opinion Poll: यूपी चुनाव को लेकर इंडिया टीवी का फाइनल ओपिनियन पोल, जानिए क्या है जनता का मूड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Feb 09, 2022 07:51 am IST

यूपी में 10 फरवरी से पहले चरण का चुनाव शुरू होने जा रहा है। यूपी की जनता का चुनाव को लेकर मूड क्या है इसको लेकर इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च टीम ने ताजा सर्वे किया है।

UP Election 2022 India TV latest Opinion Poll- India TV Hindi
UP Election 2022 India TV latest Opinion Poll Image Source : INDIA TV

Highlights

  • प्रदेश में 403 सीटों पर होने हैं चुनाव
  • आखिरी चरण का चुनाव 7 मार्च को
  • वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी

UP Election 2022 India TV Opinion Poll: यूपी में 10 फरवरी से पहले चरण का चुनाव शुरू होने जा रहा है। यूपी की जनता का चुनाव को लेकर मूड क्या है इसको लेकर इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च टीम ने ताजा सर्वे किया है। यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में वोटिंग होगी और मतगणना 10 मार्च होगी। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण में 58 सीटों, 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों, 3 मार्च को छठे चरण में 57 सीटों और 7 मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होना है। यूपी चुनाव 2022 (UP Election 2022) इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो का ओपिनियन पोल क्या कहता है इसके लिए बने रहिए हमारे साथ।

 

UP Election 2022 India TV latest Opinion Poll

Auto Refresh
Refresh
  • 8:18 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 241 से 245 सीटें अनुमान- Opinion Poll

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 241 से 245 सीटें, सपा गठबंधन को 144 से 148 सीटें, बीएसपी को 5 से 9 सीटें, कांग्रेस को 3 से 7 सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • 8:15 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पूर्वांचल में बीजेपी प्लस को 70 से 74 सीटें मिलने का अनुमान- Opinion Poll

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, यूपी के पूर्वांचल में बीजेपी गठबंधन को 70 से 74 सीटें, सपा गठबंधन को 43 से 47 सीटें, बीएसपी को 2 से 4 सीटें, कांग्रेस और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि, पूर्वांचल के 20 जिलों में 124 विधानसभा सीटें आती हैं।

  • 8:12 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पूर्वांचल में बीजेपी गठबंधन को 42 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान- Opinion Poll

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, यूपी के पूर्वांचल में वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी गठबंधन को 42 प्रतिशत, सपा गठबंधन को 38 प्रतिशत, बीएसपी को 14 प्रतिशत, कांग्रेस को 4 प्रतिशत और अन्य को 2 प्रतिशत मिलने का अनुमान है। बता दें कि, पूर्वांचल के 20 जिलों में 124 विधानसभा सीटें आती हैं।

  • 8:02 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    अवध में बीजेपी गठबंधन को 43 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान- Opinion Poll

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, यूपी में अवध की कुल 111 सीटों को लेकर वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी गठबंधन को 43 प्रतिशत, सपा गठबंधन को 36 प्रतिशत, बीएसपी को 13 प्रतिशत, कांग्रेस को 5 प्रतिशत और अन्य को 3 प्रतिशत मिलने का अनुमान है। 

    Opinion Poll Uttar Pradesh Awadh vote share
    Image Source : INDIA TVOpinion Poll Uttar Pradesh Awadh vote share

  • 8:01 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    अवध में बीजेपी गठबंधन को 68 से 72 सीटें मिलने का अनुमान- Opinion Poll

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, यूपी में अवध की कुल 111 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 68 से 72 सीटें, सपा गठबंधन को 34 से 38 सीटें, बीएसपी को 1 से 3 सीट, कांग्रेस को 2 से 4 सीटें और अन्य को 0 सीट मिलने का अनुमान है।

    Opinion Poll Uttar Pradesh Awadh seats
    Image Source : INDIA TVOpinion Poll Uttar Pradesh Awadh seats

  • 7:39 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    कैराना सीट पर सपा और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी- ओपिनियन पोल

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, कैराना सीट पर सपा और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। कैराना विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जहां मृगांका सिंह को टिकट दिया है वहीं  सपा ने नाहिद हसन को मैदान में उतारा है। ओपिनियन पोल में कहा जा रहा है कि कैराना में सपा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान है।

  • 7:37 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    देवबंद सीट बीजेपी से सपा गठबंधन की ओर जाती दिख रही है- ओपिनियन पोल

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, देवबंद सीट पर सपा गठबंधन का जीतना तय माना जा रहा है। देवबंद सीट में सपा से कार्तिक राणा चुनाव मैदान में हैं तो वहीं बीजेपी ने बृजेश सिंह को टिकट दिया है। देवबंद से बीजेपी के बृजेश सिंह मौजूदा विधायक हैं। 

  • 7:23 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जानिए पश्चिमी यूपी में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने मिल सकती हैं

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, पश्चिमी यूपी की कुल 97 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 60 से 64 सीटें, सपा गठबंधन को 33 से 37 सीटें, बीएसपी को 1 से 3 सीट, कांगेस और अन्य को 0 सीट मिलने का अनुमान है।

    Opinion Poll Uttar Pradesh Western UP seats
    Image Source : INDIA TVOpinion Poll Uttar Pradesh Western UP seats

  • 7:21 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जानें पश्चिमी यूपी में किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान?

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में बीजेपी गठबंधन को 41 प्रतिशत, सपा गठबंधन को 38 प्रतिशत, बीएसपी को 16 प्रतिशत, कांगेस को 2 प्रतिशत और अन्य को 3 प्रतिशत मिलने का अनुमान है।

  • 5:16 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जानिए बुंदेलखंड रीजन में किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, बुंदेलखंड रीजन में बीजेपी गठबंधन को 47 प्रतिशत, सपा गठबंधन को 33 प्रतिशत, बीएसपी को 12 प्रतिशत, कांगेस को 3 प्रतिशत और अन्य को 5 प्रतिशत मिलने का अनुमान है।

    Opinion Poll Uttar Pradesh Bundelkhand vote share
    Image Source : INDIA TVOpinion Poll Uttar Pradesh Bundelkhand vote share 

  • 5:14 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    बुंदेलखंड रीजन में बीजेपी गठबंधन को 16 से 18 सीटें मिलने का अनुमान- Opinion Poll

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, बुंदेलखंड रीजन में बीजेपी गठबंधन को 16 से 18 सीटें, सपा गठबंधन को 1 से 3 सीट, बीएसपी को 0 से 1 सीट, कांगेस और अन्य को 0 सीट मिलने का अनुमान है।

    Opinion Poll Uttar Pradesh Bundelkhand seats
    Image Source : INDIA TVOpinion Poll Uttar Pradesh Bundelkhand seats

  • 4:23 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    रामपुर सीट से आजम खान फिर से जीत सकते हैं- Opinion Poll

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, रामपुर सीट से आजम खान फिर से जीत सकते हैं। रामपुर सीट से आकाश सक्सेना बीजेपी के उम्मीदवार हैं। वहीं रामपुर की स्वार सीट से सपा कैंडिडेट आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम जीत सकते हैं। यहां अब्दुल्ला आजम का मुकाबला अपना दल (एस) के हैदर अली से है।

  • 4:20 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जानिए रोहिलखंड रीजन में किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल (UP Election 2022 India TV Opinion Poll) के मुताबिक, रोहिलखंड में वोट परसेंजेट की बात करें तो बीजेपी गठबंधन को 34 प्रतिशत, सपा गठबंधन को 44 प्रतिशत, बीएसपी को 16 प्रतिशत, कांग्रेस को 2 प्रतिशत और अन्य को 4 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

  • 4:16 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    रोहिलखंड में कांग्रेस-BSP का खाता खुलना मुश्किल: India TV Final Opinion Poll

    इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो फाइनल ओपिनियन पोल के मुताबिक, रोहिलखंड में कांग्रेस-BSP का खाता खुलना मुश्किल हो सकता है। बीजेपी गठबंधन को 22 से 26 सीटें, सपा गठबंधन को 26 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • 4:12 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    Opinion Poll में 29 जनवरी से 5 फरवरी के बीच 15000 से ज़्यादा लोगों की राय ली गई

    योगी या अखिलेश, किसका होगा उत्तर प्रदेश? पहले चरण की वोटिंग से पहले यूपी के चुनाव को लेकर हम आपको उत्तर प्रदेश का फाइनल ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं। यूपी चुनाव के सबसे सटीक विश्लेषण के लिए इंडिया टीवी-ग्राउंड ज़ीरो रिसर्च की टीम ने यूपी के अलग-अलग इलाकों से वोटर्स का मू़ड कैप्चर किया। 29 जनवरी से 5 फरवरी के बीच 100 से ज़्यादा विधानसभा सीटों पर 15000 से ज़्यादा लोगों की राय ली गई। ग्राउंड ज़ीरो से यूपी की 403 सीटों का Indepth Analysis किया गया। 

  • 4:08 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    यूपी चुनाव 2022: 1 लाख 74 हजार 351 मतदान केंद्र बनाए गए

    यूपी चुनाव 2022 में 15.02 करोड़ मतदाता कुल 403 विधायक चुनेंगे। इसके लिए 1 लाख 74 हजार 351 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

  • 4:01 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    यूपी में सात चरणों में होंगी वोटिंग

    यूपी में सात चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024