1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: राजनाथ सिंह ने कहा, सपा सरकार में माफिया के इशारे पर होती थी अधिकारियों की तैनाती

UP Election 2022: राजनाथ सिंह ने कहा, सपा सरकार में माफिया के इशारे पर होती थी अधिकारियों की तैनाती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2022 10:53 pm IST,  Updated : Feb 23, 2022 10:53 pm IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश की सरकार के दौरान माफिया के इशारे पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

UP Election 2022, Rajnath Singh, Rajnath Singh UP Election, UP Election News- India TV Hindi
Defense Minister Rajnath Singh addressing a public rally. Image Source : TWITTER.COM/RAJNATHSINGH

Highlights

  • पीएम मोदी, सीएम योगी और लोगों के योगदान के साथ, हम यूपी में ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं: राजनाथ
  • राजनाथ ने कहा कि पिछली अखिलेश यादव की सरकार में माफिया के इशारे पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
  • हम सीमा के दूसरी तरफ घुसकर आतंकियों को मारेंगे, अपनी 'भारत माता' का सिर कहीं झुकने नहीं देंगे: राजनाथ

गोरखपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 5 वर्षों के दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था में 3 गुना वृद्धि हुई है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार है, जिसमें योगी आदित्यनाथ के साथ आम लोगों का भी योगदान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली अखिलेश यादव की सरकार में माफिया के इशारे पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी। देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पीएम मोदी, सीएम योगी और लोगों के योगदान के साथ, हम राज्य में ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं।

‘हमारे मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है’

सिंह ने कहा कि अखिलेश की सरकार के दौरान माफिया के इशारे पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस के ज्यादातर मंत्रियों पर इस तरह के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में जब हमने राज्य में सरकार बनाई तो अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ रुपये की थी और 2022 में अर्थव्यवस्था बढ़कर 31 लाख करोड़ रुपये हो गई। विपक्ष उच्च मुद्रास्फीति की बात करता है, लेकिन उनकी सरकार के दौरान कोई महामारी नहीं थी फिर भी मुद्रास्फीति अधिक थी।


‘भारत माता का सिर कहीं भी झुकने नहीं देंगे’
राजनाथ ने कहा कि 6 महीने के भीतर महंगाई पर काबू पा लिया जाएगा और कहा कि हम महीने में 2 बार मुफ्त राशन देते हैं और यह व्यवस्था दुनिया में कहीं नहीं है। सुरक्षा की बात पर रक्षा मंत्री ने कहा, ‘हम सीमा के दूसरी तरफ घुसकर आतंकियों को मार गिराएंगे और अपनी 'भारत माता' का सिर कहीं भी झुकने नहीं देंगे।’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 'रामराज्य' है न कि 'दंगाराज'। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘जब सपा, बसपा हमारे बलों की वीरता पर सवाल उठाते हैं, तो वे देश की एकता के साथ राजनीति करते हैं, हमारी सोच इमानदार है और काम दमदार है।’ देवरिया में छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024