1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. उत्तराखंड चुनाव 2022: CM धामी बोले- मैं खटीमा से चुनाव लड़ूंगा, जानिए कब आएगी उम्मीदवारों की लिस्ट

उत्तराखंड चुनाव 2022: CM धामी बोले- मैं खटीमा से चुनाव लड़ूंगा, जानिए कब आएगी उम्मीदवारों की लिस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2022 05:02 pm IST,  Updated : Jan 15, 2022 06:19 pm IST

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश की चुनाव समिति की बैठक ख़त्म हो गई है। हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। अबकी बार हमारा नारा है 'अबकी बार 60 पार'। हमारे सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं में बड़ा उत्साह है। मैं खटीमा से चुनाव लडूंगा।

Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand CM, - India TV Hindi
Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand CM,  Image Source : ANI

Highlights

  • उत्तराखंड चुनाव 2022: जानिए कब आएगी बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट
  • 19-20 तारीख तक उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय हो जाएगा- प्रह्लाद जोशी
  • प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को वोटिंग होगी

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Elections 2022) को लेकर भाजपा अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान जल्द ही कर सकती है। शनिवार को उत्तराखंड BJP के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने उम्मीदवारों की लिस्ट कब आएगी, इसको लेकर स्थिति साफ कर दी है। देहरादून में BJP प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद उत्तराखंड BJP के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को कहा कि हमने नामों पर चर्चा की। हम दिल्ली जा रहे हैं। वहां उम्मीदवारों के नामों को लेकर दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड के पास जाएंगे। 19-20 तारीख तक उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय हो जाएगा।

वहीं देहरादून में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश की चुनाव समिति की बैठक ख़त्म हो गई है। हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। अबकी बार हमारा नारा है 'अबकी बार 60 पार'। हमारे सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं में बड़ा उत्साह है। मैं खटीमा से चुनाव लडूंगा। हम कल दिल्ली जाएंगे, वहां मीटिंग है।

उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई है। बैठक में कोरोना की परिस्थिति में लगाए गए प्रतिबंध को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रचार कैसे करना है और राजनीतिक गतिविधियां क्या होगी इसपर चर्चा की गई। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सकारात्मक माहौल है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की तरह पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी भाजपा बड़ी संख्या में नए उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है।

भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। उसने 70 में से 57 सीटों पर कब्जा जमाकर कांग्रेस की हरीश रावत सरकार को सत्ता से हटाया था। पार्टी को उस चुनाव में रिकॉर्ड 46.5 फीसदी वोट हासिल हुआ था। 

बता दें कि, 70 विधानसभा सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा के लिए एक ही चरण में चुनाव होगा। प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को वोटिंग होगी। नामांकन की अधिसूचना: 21 जनवरी, नामांकन फॉर्म दाखिल करने की तिथि: 28 जनवरी, नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी : 29 जनवरी, नामांकन वापस लेने की तिथि: 31 जनवरी है। उत्तराखंड में कुल 81 लाख 43 हजार 922 वोटर्स हैं। उत्तराखंड में हर 692 वोटरों पर एक पोलिंग स्टेशन होगा। 10 मार्च 2022 को मतगणना की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024