1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Assembly Election 2022 Dates, Schedule: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, शुरुआत 10 फरवरी को यूपी से, सभी नतीजे 10 मार्च को

Assembly Election 2022 Dates, Schedule: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, शुरुआत 10 फरवरी को यूपी से, सभी नतीजे 10 मार्च को

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2022 04:56 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 11:46 pm IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा।

assembly elections 2022- India TV Hindi
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 10 मार्च को होगी मतगणना Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 5 राज्यों के चुनाव की डेटशीट का ऐलान
  • 7 चरणों में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव
  • 10 फरवरी को यूपी से शुरुआत, सभी नतीजे 10 मार्च को

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी। सभी राज्यों में 7 चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक 7 चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: यूपी में जिलेवार जानिए कब कहां होगी वोटिंग, देखें पूरा शेड्यूल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में चुनाव संबंधी तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चुनावी प्रक्रिया को संपन्न किया जाएगा और इसमें हिस्सा लेने वाले सभी कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क जैसी कोविड से बचाव की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मतदाता केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तराखंड में एक चरण में होगा विधानसभा चुनाव, 14 फरवरी को मतदान

सभी राजनीतिक दलों के लिए गाइडलाइंस-

  • सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
  • दलों को अपने उम्मीदवारों की आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा करनी होगी।
  • उम्मीदवार को भी आपराधिक इतिहास बताना होगा।
  • हर उम्मीदवार यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में 40 लाख रुपये खर्च कर पाएगा।
  • मणिपुर और गोवा में यह खर्च सीमा 28 लाख रुपए होगी।

Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: पंजाब में कब होगी वोटिंग? पढ़िए विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी पांच राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई।

गोवा में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगा मतदान और कब आएंगे नतीजे

मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को डाले जाएंगे वोट, 10 मार्च को आएंगे नतीजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024