1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. वसुंधरा राजे के खिलाफ मानवेंद्र लड़ेंगे चुनाव, राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी

वसुंधरा राजे के खिलाफ मानवेंद्र लड़ेंगे चुनाव, राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2018 02:30 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 11:57 pm IST

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 32 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। वसुंधरा के खिलाफ जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह चुनाव लड़ेंगे।

वसुंधरा राजे- India TV Hindi
वसुंधरा राजे

नई दिल्ली: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 32 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस तरह पार्टी द्वारा अब तक कुल 184 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। वसुंधरा के खिलाफ ​झालरापाटन से जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह चुनाव लड़ेंगे।

Related Stories

बता दें कि मानवेंद्र सिंह ने हाल ही में बीजेपी से नाराज होकर कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया था, जिसके बाद कांग्रेस द्वारा उन्हें झालरापाटन से टिकट दिया गया है। यानि मानवेन्द्र सिंह झालरापाटन से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, वसुंधरा के खिलाफ मानवेंद्र लड़ेंगे चुनाव
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, वसुंधरा के खिलाफ मानवेंद्र लड़ेंगे चुनाव

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के बाद से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। सवाई माधोपुर में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। पार्टी ऑफिस के बाहर लगा साइनबोर्ड तोड़़ दिया और बैनर फाड़ दिए। राजस्थान में एक जगह नहीं बल्कि कई जगहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता टिकट वितरण को लेकर विरोध कर रहे हैं।

इंडिया टीवी वेबसाइट पर विधानसभा चुनावों की विस्तृत कवरेज

Full Coverage: विधानसभा चुनाव 2018

Full Coverage: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018

Full Coverage: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018

Full Coverage: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018

Full Coverage: मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018

Full Coverage: लोकसभा चुनाव 2019

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rajasthan Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024