1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. आतंकवादियों को मुहंतोड जबाब, गोलियों का हिसाब नहीं: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

आतंकवादियों को मुहंतोड जबाब, गोलियों का हिसाब नहीं: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2018 08:39 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 11:14 am IST

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विकास के लिए सुरक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। भारतीय सेना तथा अर्धसैनिक बल के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा में जी जान से जुटे हैं।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

धौलपुर (राजस्थान): केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विकास के लिए सुरक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। भारतीय सेना तथा अर्धसैनिक बल के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा में जी जान से जुटे हैं। गृहमंत्री ने सोमवार को राजाखेडा में भाजपा प्रत्याशी अशोक शर्मा एवं बसेडी में भाजपा प्रत्याशी छीतरिया जाटव के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेना गोलियों का हिसाब रखे बिना आतंकवादियों को मुहंतोड जबाब दे रही है। देश की सुरक्षा के साथ में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Stories

उन्होंने कहा कि पड़ोसी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी तरफ से पाकिस्तान जाकर रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान नहीं सुधरा। इसलिए सेना के जवानों को कहा गया है कि पहली गोली वे ना चलाएं, लेकिन अगर पाकिस्तान की तरफ से पहली गोली चलती है, तो जबाब में गोलियों का कोई हिसाब ना रखा जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नीतियों तथा कुशल नेतृत्व के कारण आज भारत विश्व में सबसे अधिक तेजी से बढती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत की अर्थव्यवस्था दस देशों की सूची में अब छठे नंबर पर है। यह गर्व की बात है।

सिंह ने राजाखेडा के गढ़ीजाफर के शहीद राघवेन्द्र परिहार को श्रद्वाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे ही शहीदों की शहादत से हम और हमारा देश सुरक्षित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति पूछने वाले कांग्रेस नेता सीपी जोशी के बयान पर भी जमकर खरी खोटी सुनाई। सिंह ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करती है। कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल गांधी को जेनऊधारी ब्राह्मण बताते हैं, तो सीपी जोशी प्रधानमंत्री की जाति पूछते हैं। यह देश जाति और परिवाद पर नहीं चलेगा। यह देश इंसाफ और इंसानियत के आधार पर ही चलेगा। राजनाथ ने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास पर चलती है। इसलिए विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर भेजें।

राजस्थान चुनाव पर इंडिया टीवी की महाक्वरेज, पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rajasthan Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024