1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'बिग बॉस' के बाद सपना चौधरी के लुक में आया जबरदस्त बदलाव, देखिए बदलते लुक की ये शानदार तस्वीरें

'बिग बॉस' के बाद सपना चौधरी के लुक में आया जबरदस्त बदलाव, देखिए बदलते लुक की ये शानदार तस्वीरें

 Written By: Sonam Kanojia
 Published : Sep 07, 2020 05:22 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 05:29 pm IST

सपना चौधरी अपने डांस से नहीं, बल्कि लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। फैंस उनके जबरदस्त डांस के दीवाने तो हैं ही, लेकिन सपना अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं।

Sapna chaudhary- India TV Hindi
सपना चौधरी Image Source : INSTAGRAM: @ITSSAPNACHOUDHARY

हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने जब पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था, तब वो देसी अवतार में दिखाई दी थीं, लेकिन वक्त के साथ-साथ उनके लुक में काफी बदलाव आया है। सपना अब देसी से वेस्टर्न मेम बन चुकी हैं। अरे ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद उनकी तस्वीरें बोल रही हैं, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

सपना चौधरी अपने डांस से नहीं, बल्कि लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। फैंस उनके जबरदस्त डांस के दीवाने तो हैं ही, लेकिन सपना अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। 

Sapna chaudhary
Image Source : INSTAGRAM: @ITSSAPNACHOUDHARYसपना चौधऱी

सपना का ट्रेडिशनल अवतार तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इन दिनों वो वेस्टर्न लुक में कहर ढा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों का दिल लूट रहा है। 

Sapna chaudhary
Image Source : INSTAGRAM: @ITSSAPNACHOUDHARYसपना चौधरी

गौरतलब है कि सपना चौधरी ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस से सुर्खियां बटोरी थी। वो भले ही शो नहीं जीत पाई थीं, लेकिन उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने शो में अपने हिट गानों पर डांस भी किया था, जो फैंस को खूब पसंद आया था। 

Sapna chaudhary
Image Source : INSTAGRAM: @ITSSAPNACHOUDHARYसपना चौधरी

बिग बॉस के घर में सपना चौधरी की हिना खान से अच्छी दोस्ती हो गई थी, जो आज भी कायम है। दोनों ने बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद मुलाकात भी की थी। 

Sapna chaudhary
Image Source : INSTAGRAM: @ITSSAPNACHOUDHARYसपना चौधरी

बिग बॉस से निकलने के बाद सपना कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं। उनके गाने यूट्यूब पर आते ही हिट हो जाते हैं। 

Sapna chaudhary
Image Source : INSTAGRAM: @ITSSAPNACHOUDHARYसपना चौधरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन