1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी अभिनेता कल्लू के साथ फिर दिखेंगी सोनालिका, जानिए फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल्स

भोजपुरी अभिनेता कल्लू के साथ फिर दिखेंगी सोनालिका, जानिए फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल्स

 Written By: IANS
 Published : Oct 29, 2020 02:57 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 02:57 pm IST

कल्लू के साथ सोनालिका की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर कमाल करने वाली है।

arvind akela kallu sonalika prasad - India TV Hindi
भोजपुरी अभिनेता कल्लू के साथ फिर दिखेंगी सोनालिका Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी सिनेमा की अरविंद अकेला कल्लू और सोनालिका प्रसाद की हिट जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाली है। कल्लू के साथ भोजपुरी फिल्म 'राजतिलक' से हिरोईन के रूप में फिल्मों में प्रवेश करने वाली सोनालिका प्रसाद ने हाल ही में कल्लू के साथ एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

कल्लू के साथ सोनालिका की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर कमाल करने वाली है। इस भोजपुरी फिल्म का नाम अब तक तय नहीं हुआ है। निमार्ता नासिर जमाल और निर्देशक किरण की इस फिल्म की शूटिंग पिछले माह हैदराबाद में पूरी हुई है।

सपना चौधरी के बेटे की पहली झलक आई सामने, इंटरनेट पर वायरल हो रही है फोटो

कल्लू के साथ दोबारा काम करके सोनालिका प्रसाद बेहद उत्साहित हैं। सोनालिका भी कल्लू को अपना बेहतरीन को-स्टार मानती हैं।

उन्होंने कहा, ''वह एक बेहतरीन सिंगर और एक्टर होने के साथ साथ बहुत अच्छे इंसान और को ऑपरेटिव को-स्टार भी हैं। इस फिल्म में मेरा रोल भी काफी डिफरेंट है और इसके कई शेडस हैं जो भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक दम हटकर एक्सपीरिएंस होगा।''

आने वाली फिल्मों के विषय में उन्होंने बताया कि राजू सिंह माही के अपोजिट तीन फिल्में 'सड़क', 'धनिया' और 'गुमराह' शामिल हैं। रितेश पांडेय के साथ फिल्म 'रॉबिन हुड पांडेय', रवि किशन के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां', रवि किशन और राजू सिंह माही के साथ फिल्म 'ओम जय जगदीश' भी उनकी अपकमिंग फिल्मे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन