Bhojpuri navratri song 2019 Ma Ne Sewak Khesari Ko Sab Kuchh Diya: यूट्यूब पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का नया भोजपुरी देवी गीत रिलीज हुआ है। नवरात्रि इस बार 29 सितंबर से शुरू हो रही है और उससे पहले ही खेसारी लाल यादव ने माता के लिए एक भजन तैयार कर दिया है। खेसारी के कई सारे गाने यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। उनके गाने फैंस को खूब पसंद भी आ रहे हैं। उनका नया गाना 'मां ने सेवक खेसारी को सब कुछ दिया' खूब देखा जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ चांदनी सिंह ने भी आवाज दी है। इस गाने को खूब व्यूज मिल रहे हैं। आप भी देखिए ये गाना-
Related Stories
खेसारी लाल यादव का ये गाना भी खूब सुना और देखा जा रहा है। नवरात्रि के आने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं इसलिए लोग अभी से ये गाने सर्च कर रहे हैं जिससे वो नवरात्रि में जगराते इत्यादि पर इन गानों को बजा सके। खेसारी लाल यादव ने इन गानों को बड़े ही भक्तिमय अंदाज में गाए हैं। देखिए दूसरा भजन-
खेसारी लाल यादव ने कई सारे भजन माता के लिए रिकॉर्ड किए हैं। उनका ये भजन भी खूब वायरल हो रहा है। एक और भजन देखिए-
Also Read:
प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस लगते हैं पिता अशोक चोपड़ा की 'छवि'