1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Made in china: राजकुमार-मौनी के लटके-झटके से भरपूर है 'मेड इन चाइना' का गाना 'ओढ़नी'

Made in china: राजकुमार-मौनी के लटके-झटके से भरपूर है 'मेड इन चाइना' का गाना 'ओढ़नी'

 Published : Sep 24, 2019 05:28 pm IST,  Updated : Sep 24, 2019 05:28 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'मेड इन चाइना' का पहला गाना 'ओढ़नी' रिलीज कर दिया गया है।

Made in china- India TV Hindi
Made in china

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' का ट्रेलर के बाद पहला गाना 'ओढ़नी' रिलीज कर दिया गया है। राजकुमार ने मंगलवार को ट्वीट किया, "यह रहा हमारा पहला गाना हैशटैग ओढ़नी उड़ी उड़ी जाए।" इस गाने में मौनी रॉय के लटके-झटके आपको काफी पसंद आने वाला है। यह एक डान्स सॉन्ग है जिसे नेहा कक्कड़ और दर्शन रावल ने गाया है। गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है जबकि इसे निरेन भट्ट और जिगर सरिया ने लिखा है।

निरेन भट्ट और जिगर सरैया के शब्दों को सचिन और जिगर ने संगीत से सजाया है और दर्शन रावल व नेहा कक्कड़ ने इसे अपनी आवाज दी है।

आने वाली कॉमेडी फिल्म के इस गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया ने रिलीज किया है जिसमें मौनी रॉय भी हैं।

मिखिल मुसाले द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म की कहानी 35 वर्षीय एक गुजराती उद्यमी के इर्द-गिर्द घूमती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन