1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. होली पर धूम मचाने आया भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का नया गाना 'लगाके करुआ तेल अइलू'

होली पर धूम मचाने आया भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का नया गाना 'लगाके करुआ तेल अइलू'

 Published : Feb 04, 2020 12:57 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 12:57 pm IST

होली के मौके पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया डीजे सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज  होने के साथ ही पसंद किया जा रहा है। 

khesari lal yadav new holi DJ song out- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव का होली डीजे सॉन्ग रिलीज

होली से पहले ही यूट्यूब पर धूम मचाने के लिए भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना 'लगाके करुआ तेल अइलू' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। ये होली का नॉनस्टाप डीजे सॉन्ग कहा जा रहा है और इस गाने को सुपरहिट एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है और होली के लिए गीत खोज रहे दर्शकों को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। 

गाने के बोल है लगाके करुआ तेल अइलू'। हालांकि गाना ऑडियो में है लेकिन इसका भी विडियो यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। आपको बता दें कि होली के मौके पर भोजपुरी ऑडिएंस के बीच होली के मस्त गानों की खोजबीन शुरू हो जाती है और इसीलिए भोजपुरी के कई गाने होली के मौके पर रिलीज होते हैं।

गाने के बोल लिखे हैं अरुण बिहारी ने और संगीत दिया है रोशन हेगड़े ने। इस गाने को अनन्या क्राफ्ट एंड विजन के बैनर तले लॉन्च किया गया है। होली पर बजने को तैयार इस डीजे मिक्स सॉन्ग खेसारी लाल यादव ने अपने ही मस्त अंदाज में गाया है और यह ऑडिएंस को होली के माहौल में ले जा रहा है। खेसारी लाल यादव की बात करें तो वो एक्टिंग के साथ साथ सिंगिंग में भी बेहतरीन हाथ आजमाते हैं। उनके ऑडियो और वीडियो सॉन्ग आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा देते हैं औऱ उनके हर गाने को करोड़ों व्यूज मिलते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन