नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हुआ और रिलीज होते ही छा गया। भोजपुरी सिनेमा के दर्शक तो खेसारी लाल के नए गाने का इंतजार करते रहते हैं तो जैसे ही गाना रिलीज हुआ लोग जमकर देखने लगे और गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने के बोल हैं 'रोवतारे सईया'। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह भी नजर आ रही हैं।
Related Stories
इस गाने में को लगभग 1 करोड़ बार देखा जा चुका है। गाने को अजीत हलचल ने लिखा है, और गाने 'रोवतारे सईया' (Rowtaare Saiya) का म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और वही इस गाने में परफॉर्म करते दिख रहे हैं। इस गाने को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है।
गाने में खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी के मायके जाने से दुखी हैं और रो रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी उन्हें समझाने की कोशिश कर रही हैं। देखिए गाना-